Lauki Chana Dal Paratha Recipe: लौकी-चना दाल से बनाएं टेस्टी पराठा, सेहत रहेगी बेहतर और स्वाद है इसका लाजवाब

Lauki Chana Dal Paratha Recipe: आपने कई तरह के पराठे खाए होंगे लेकिन क्या कभी लौकी-चना दाल का टेस्टी पराठा खाया है. यह पराठा खाने में बहुत टेस्टी होता है और इसे बनाना भी काफी आसान है. आज हम आपको लौकी-चना दाल का टेस्टी पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
लौकी, चना दाल ज्वार के आटे से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा (Photo-ITG) लौकी, चना दाल ज्वार के आटे से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

Lauki Chana Dal Paratha Recipe: भारतीय नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा खाई जाने वाली डिशों में से एक है. लेकिन आप रोज के पराठे से हटकर कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी, चना दाल से बना पराठा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह पराठा खाने में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.

Advertisement

लौकी, चना दाल, सोया चंक्स,  ज्वार और गेहूं के आटे से बना यह पराठा पोषक तत्वों से भरपूर होता है. खास बात यह है कि आप इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि लौकी और चना दाल से हेल्दी और टेस्टी पराठा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

¼ लौकी
1 कप गेहूं का आटा
½ कप ज्वार का आटा
½ कटोरी भिगोए हुए सोया चंक्स
½ कटोरी भिगोई हुई चना दाल
1 प्याज
2 लहसुन की कलियां
1 लौंग
1-2 हरी मिर्च
1 इलायची
½ छोटा चम्मच अजवाइन
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार

लौकी-चना दाल का टेस्टी पराठा कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले चना दाल और सोया चंक्स को 20–30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
  2. अब इन्हें लौकी, लहसुन, लौंग और इलायची के साथ प्रेशर कुकर में डालकर अच्छी तरह पका लें. पकने के बाद इसे मिक्सी में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें.
  3. अब एक बर्तन में गेहूं का आटा, ज्वार का आटा, तैयार किया हुआ पेस्ट और सारे मसाले मिलाएं. थोड़ा तेल डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें.
  4. इसके बाद आटे की लोई बनाकर इसे पराठे की तरह बेल लें.
  5. अब तवे पर थोड़ा घी डालकर पराठे को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें.
  6. आपका हेल्दी और टेस्टी पराठा तैयार है, इसे आप दही या चटनी के साथ खा सकते हैं.

यह पराठा क्यों है खास?
लौकी और चना दाल से बना यह पराठा सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. इसमें चना दाल और सोया चंक्स से भरपूर प्रोटीन मिलता है जो शरीर को ताकत देता है और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है. वहीं लौकी में मौजूद पानी और फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को ठंडक देते हैं. ज्वार और गेहूं का आटा इसे और ज्यादा पौष्टिक बनाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement