Bihari Aloo Bhujia Recipe: गरमा-गरम दाल-चावल के साथ बनाएं बिहार की कुरकुरी आलू भुजिया, मिनटों में होगी तैयार

Bihari Aloo Bhujia Recipe: आज हम आपको बिहार की फेमस कुरकुरी आलू भुजिया बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. कम मसालों और आसान तरीके से बनने वाली यह पारंपरिक डिश दाल-चावल, रोटी, पराठे या पूरी के साथ खाने में काफी ज्यादा टेस्टी लगती है.

Advertisement
लिट्टी-चोखा ही नहीं, बिहार की आलू भुजिया भी है बेहद मशहूर (Photo-ITG) लिट्टी-चोखा ही नहीं, बिहार की आलू भुजिया भी है बेहद मशहूर (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

Bihari Aloo Bhujia Recipe: बिहार के खाने की बात होते ही सबसे पहले लिट्टी-चोखा का नाम याद आता है लेकिन इस राज्य की एक और पारंपरिक डिश भी है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं. इसका नाम है आलू भुजिया.थोड़े से मसालों और बेहद कम मेहनत में बनने वाली कुरकुरी आलू भुजिया खाने में बेहद टेस्टी लगती है.

गरमा-गरम दाल-चावल, पराठा, पूरी या रोटी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.  आइए जानते हैं कि बिहार की फेमस आलू भुजिया कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

5-6 आलू
2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
3-4 लहसुन की कलियां (वैकल्पिक)
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (इच्छानुसार)
नमक स्वादानुसार

कैसे बनाएं बिहारी स्टाइल आलू भुजिया?

  1. आलू भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आलू छीलकर उन्हें फ्रेंच फ्राइज की तरह पतला-पतला काट लें. इसके बाद आलू को अच्छी तरह धोकर अच्छे से सारा पानी निकाल दें.
  2. अब एक लोहे की कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालें. फिर हरी मिर्च और चाहें तो बारीक कटा लहसुन डालकर कुछ सेकंड भून लें.
  3. इसके बाद कटे हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं और कड़ाही को ढक दें. लगभग 3 मिनट बाद ढक्कन हटाकर इसमें नमक और हल्दी डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और मीडियम गैस पर तब तक पकाएं, जब तक आलू पूरी तरह नरम न हो जाए. 
  4. इसके बाद कड़ाही का ढक्कन हटा दें और आलू भुजिया को मीडियम गैस पर कुछ देर और पकाएं, ताकि वह हल्की कुरकुरी हो जाए. बीच-बीच में हल्के हाथों से चलाते रहें, ताकि आलू कड़ाही में चिपके नहीं और सभी तरफ से अच्छी तरह पक जाएं.
  5. अब आपकी बिहारी स्टाइल आलू भुजिया तैयार है. इसे गरमा-गरम अजवाइन वाली पूरी, पराठे, रोटी या दाल-चावल के साथ परोसें. इसका सादा लेकिन देसी स्वाद खाने का मजा कई गुना बढ़ा देता है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »