Cucumber Tambuli Recipe: बिना सब्जी के भी चट कर जाएंगे चावल, जब घर पर देसी तरीके से बनाएंगे कर्नाटक की फेमस 'खीरा तंबुली'

गर्मियों के लिए कुकुंबर तंबुली एक बेहतरीन और पारंपरिक साउथ इंडियन डिश है. कर्नाटक की यह खास रेसिपी दही, खीरे और नारियल के मिलकर बनती है, जो शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाती है. अगर आप भारी खाने से बचना चाहते हैं, तो इस लाइट और हेल्दी डिश को चावल के साथ जरूर ट्राई करें.

Advertisement
खीरे का रायता नहीं तंबोली भी अच्छी बनती है. (PHOTO:ITG/AI) खीरे का रायता नहीं तंबोली भी अच्छी बनती है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST

Cucumber Tambuli Recipe: उत्तर भारत ही नहीं बल्कि साउथ इंडिया के खाने का स्वाद भी शानदार होता है, गर्मी के दिनों में जब भूख कम लगती है और शरीर को ठंडक की जरूरत होती है. ऐसे में कई साउथ इंडियन डिशेज हैं जो बहुत हल्की और शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं. सबसे खास बात यह है कि इनको बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है, इसके लिए आपको बस कुछ ही इंग्रेडिएंट्स की जरूरत होती है. 

Advertisement

गर्मी में लंच के लिए जब कोई सब्जी बनाने का मन नहीं करता है तब साउथ इंडिया की कुछ ट्रेडिशनल रेसिपीज किसी वरदान से कम नहीं लगती हैं. ऐसी ही एक डिश है कुंकम्बर तंबुली, जो कर्नाटक की फेमस और हेल्दी डिश है. यह सिर्फ एक रेसिपी नहीं, बल्कि वहां की पारंपरिक खानपान संस्कृति का हिस्सा भी है, जिसे खासतौर पर गर्मियों में बनाकर खाया जाता है. 

क्या है कुकुंबर तंबुली?

ताम्बुली शब्द कन्नड़ के दो शब्दों 'थम्पु' और 'हुली' (जिसका अर्थ है ठंडा और करी) से मिलकर बना है. यह एक पतली दही की करी होती है, जिसे समर सीजन में कर्नाटक में आमतौर पर लोग अपने घरों में बनाते हैं. खीरे से बनने वाली तंबुली को ही कुंकम्बर तंबुली कहते हैं. 

कुंकम्बर तंबुली देखने में बिल्कुल देसी रायता जैसी लगती है, लेकिन इसका टेस्ट और बनाने का अंदाज बहुत अलग है. इस डिश को नारियल, जीरा और हरी मिर्च के पेस्ट से खास फ्लेवर दिया जाता है, यह डिश शरीर को ठंडक देती है और डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.

Advertisement

खीरा तंंबुली इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ खीरा
  • 1 कप फ्रेश दही
  • 1/2 कप कद्दूकस नारियल
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच तेल
  • 1/2 छोटा चम्मच राई
  • 1-2 सूखी लाल मिर्च
  • करी पत्ता
  • नमक 

इस तरीके से बनाएं देसी खीरा तंबुली

  1. सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें. अब इसे नारियल के साथ पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें.
  2. अब एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ खीरा और दही डालें. इसमें तैयार पेस्ट मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें और नमक डाल दें.
  3. इसके बाद तड़के के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें. उसमें राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें और इसे तंबुली के ऊपर डाल दें.
  4. इसे आप गर्म चावल और थोड़े से घी के साथ सर्व कर सकते हैं. इसके साथ पापड़ या सादा सब्जी भी अच्छी लगती है. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement