Mixer Grinder Tips: मिक्सर ग्राइंडर में भूलकर भी न पीसें ये 9 चीजें, वरना हमेशा के लिए जाम हो जाएगी मोटर

Mixer Grinder Tips: अक्सर देखने को मिलता है कि घरों में रखा मिक्सर ग्राइंडर जल्दी ही खराब हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आप उसमें गलत चीजें पीस रहे हैं. आज हम आपको ऐसी 9 चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें मिक्सर में डालना आपकी मशीन की मोटर और ब्लेड्स को हमेशा के लिए बर्बाद कर सकता है.

Advertisement
अगर आप मिक्सी में हद से ज्यादा तेल छोड़ने वाली चीजें पीसेंगे, तो मिक्सी खराब हो जाती है. (Photo: ITG) अगर आप मिक्सी में हद से ज्यादा तेल छोड़ने वाली चीजें पीसेंगे, तो मिक्सी खराब हो जाती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

Mixer Grinder Tips: मैंगोशेक बनाना हो या फिर ताजे मसाले कूटना इन कामों को आसान बनाने का काम सिर्फ और सिर्फ आपकी रसोई में रखा मिक्सर ग्राइंडर करता है. ये मशीन चटनी पीसने से लेकर खड़े मसालों का पाउडर बनाने तक के काम आती है. कहना गलत नहीं होगा कि ये मशीन हर मुश्किल काम को चुटकियों में निपटा देती है. अक्सर लोग सोचते हैं कि मिक्सर ग्राइंडर में सबकुछ पीसा जा सकता, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगा कि आप गलत हैं.

जी हां, कुछ चीजें ऐसी होती है, जिन्हें मिक्सर ग्राइंडर में पीसी नहीं जा सकती. दरअसल, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो न सिर्फ आपके मिक्सर की शेल्फ लाइफ कम कर देती हैं, बल्कि ब्लेड्स को टेढ़ा कर सकती हैं या मोटर को हमेशा के लिए जाम कर सकती हैं. आज इस खबर में हम जानेंगे उन चीजों के बारे में जिन्हें मिक्सर में डालने की गलती आपकी जेब और मशीन, दोनों पर भारी पड़ सकती है. 

Advertisement

1. बहुत गर्म चीजें: अगर आप गर्म चीजों को तुरंत मिक्सर के जार में डाल देते हैं, तो आप बहुत गलती कर रहे हैं. उबलता हुआ सूप या ग्रेवी सीधे मिक्सर में डालना खतरनाक हो सकता है. इससे अंदर प्रेशर बनता है, ढक्कन खुल सकता है और छींटे भी पड़ सकते हैं. ऐसे में किसी भी गर्म चीज को मिक्सर में डालने से पहले उसे थोड़ा ठंडा करें और फिर पीसें.

2. ज्यादा बर्फ: मिक्सर में थोड़ी-बहुत बर्फ पीसना ठीक है, लेकिन ज्यादा डालने से ब्लेड खराब हो सकते हैं और मोटर पर दबाव पड़ता है.
 
3. ज्यादा हार्ड मसाले: दालचीनी, जायफल या सूखी हल्दी जैसे मसाले अगर आप एक ही बार में ज्यादा मात्रा में पीसते हैं, तो आप अपनी मशीन पर जोर डाल सकते हैं. ऐसे करने से ये मसाले ब्लेड फंस सकते हैं और ये ढंग से पिसते भी नहीं हैं. इन्हें कम मात्रा में ही मिक्सर में पीसें.

4. आटा: मिक्सर में आटा गूंथना आसान लगता है, लेकिन ये ब्लेड में फंसकर मशीन को जाम कर सकता है.
 
5. रेशेदार सब्जियां: अगर आप भी सेलेरी, कच्चे आम के छिलके, अदरक और मकई के छिलके जैसी रेशेदार सब्जियां मिक्सर में पीसते हैं तो आप गलत कर रहे हैं. ये मिक्सर में ठीक से नहीं पिसतीं.   

6. बिना पानी के ड्राई फ्रूट्स: बादाम, काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स बिना पानी के पीसने पर सही से नहीं घूमते. इससे मिक्सर की मोटर पर जोर पड़ता है. ऐसे में इन्हें पीसने से पहले हमेशा मिक्सर में थोड़ा पानी डाल लें या कम मात्रा में पीसें.

Advertisement

7. ज्यादा तेल छोड़ने वाली चीजें: तिल, मूंगफली जैसी चीजें ज्यादा देर पीसने पर तेल छोड़ देती हैं और पेस्ट चिपचिपा हो जाता है. ऐसे में इन्हें पीसने से ब्लेड जाम हो सकता है. इन्हें थोड़ी मात्रा में पीसें.

8. ज्यादा मात्रा में सूखे अनाज: मशीन में एक साथ बहुत सारे चावल, गेहूं या बाजरा जैसे सूखे अनाज पीसना खराब होता है. इससे मशीन पर जोर पड़ता है और वो हिलती है. इससे मोटर खराब हो सकती है. ऐसे में इन्हें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही मशीन में पीसना चाहिए.

9. बहुत सख्त चीजें: गन्ना, हड्डियां, नारियल का सख्त छिलका या जमे हुए बड़े टुकड़े ये सब मिक्सर में पीसने के लिए नहीं हैं. ऐसी चीजों के लिए अलग गैजेट्स आते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement