Azerbaijani Qutab Recipe: वीकेंड पर बनाकर खाएं अजरबैजान की कुताब रोटी, इसका मक्खन जैसा स्वाद जीत लेगा सबका दिल

Azerbaijani Qutab Recipe: अजरबैजान की पारंपरिक डिश कुताब एक आसान और हेल्दी स्टफ्ड रोटी है, जिसे ताजी हरी सब्जियों और मसालों के साथ बनाया जाता है. आज हम आपको घर पर आसानी से अजरबैजान की पारंपरिक डिश कुताब बनाने की रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
नाश्ते में बनाएं अजरबैजान की ये पारंपरिक 'कुताब' रोटी (Photo-ITG) नाश्ते में बनाएं अजरबैजान की ये पारंपरिक 'कुताब' रोटी (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

अगर आप रोज-रोज वही आलू, गोभी या प्याज का पराठा खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो अजरबैजान की पारंपरिक डिश कुताब (Qutab) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे वहां 'सबजी कुताब' (Sabzi Qutab) भी कहा जाता है. यह एक तरह की स्टफ्ड रोटी (भरवां रोटी) होती है. यह दिखने में हमारे हरे प्याज के पराठे जैसी होती है लेकिन इसे बिना तेल के एक खास तरीके से सेका जाता है. आइए जानते हैं घर पर अजरबैजानी कुताब रोटी कैसे बना सकते हैं.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

आटे के लिए
2 कप गेहूं का आटा (या 1 कप मैदा और 1 कप गेहूं का आटा)
1 छोटा चम्मच नमक
आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी (आटा गूंथने के लिए)

स्टफिंग (Filling) के लिए
1 कप  हरा प्याज बारीक कटा हुआ) 
½ कप ताजा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
½ कप पुदीना या सोआ (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर या चाट मसाला (हल्के खट्टेपन के लिए)
नमक स्वादानुसार

ऊपर से लगाने के लिए
3-4 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन या देसी घी
 

कुताब बनाते कैसे हैं

  1. कुताब बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और नमक लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए एक अच्छा सॉफ्ट (नरम) आटा गूंथ लें, जैसा कि हम चपाती या रूमाली रोटी के लिए गूंथते हैं. आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए सेट होने दें.
  2. अब स्टफिंग तैयार करने के लिए एक मिक्सिंग बाउल में बारीक कटा हुआ हरा प्याज, धनिया, पुदीना और हरी मिर्च डालें. इसमें काली मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें, नमक अभी न डालें, वरना हरी सब्जियां पानी छोड़ देंगी और बेलने में दिक्कत होगी. नमक बिल्कुल स्टफिंग भरने के समय ही मिलाएं.
  3. गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां (पेड़े) बना लें. सूखा आटा लगाकर इसे नॉर्मल रोटी से भी जितना हो सके उतना पतला और बड़ा बेल लें (यह जितनी पतली होगी, उतनी ही सॉफ्ट बनेगी).
  4. अब बेली हुई आधी रोटी पर तैयार हरी स्टफिंग की एक पतली परत फैलाएं और ऊपर से थोड़ा सा नमक छिड़क दें. रोटी के दूसरे आधे हिस्से को उठाकर स्टफिंग के ऊपर पलट दें (यह आधे चांद या सेमी-सर्कल शेप में आ जाएगी). इसके किनारों को उंगलियों से दबाकर अच्छी तरह लॉक कर दें ताकि स्टफिंग बाहर न आए.
  5. गैस पर एक नॉन-स्टिक तवा या लोहे का तवा तेज गैस पर गर्म करें. अब तवे पर बिना तेल या घी लगाए इस रोटी को डालें. मीडियम से तेज गैस पर दोनों तरफ तब तक सेकें जब तक इस पर हल्के भूरे रंग के स्पॉट्स न आ जाएं.
  6. जैसे ही कुटाब तवे से उतरे, तुरंत इसके दोनों तरफ ब्रश की मदद से भरपूर पिघला हुआ मक्खन या देसी घी लगाएं. मक्खन लगते ही यह रोटी एकदम मखमली और सॉफ्ट हो जाएगी.
  7. अब तैयार गरमागरम अजरबैजानी कुताब को एक के ऊपर एक रखकर कपड़े में ढकते जाएं ताकि ये सॉफ्ट बनी रहें. इसे गाढ़े ठंडे दही, पुदीने की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमागरम परोसें.
  8. यकीन मानिए, एक बार खाने के बाद इसका स्वाद इतना लाजवाब लगेगा कि आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. अजरबैजानी कुताब  रोटी हर खास मौके के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »