Aam Ki Kadhi Recipe: लंच में ट्राई करें कच्चे आम की खट्टी-मीठी कढ़ी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Aam Ki Kadhi Recipe: आपने अब तक कई तरह की कढ़ी खाई होगी, लेकिन क्या कभी कच्चे आम से बनी कढ़ी का स्वाद चखा है. यह कढ़ी स्वाद में आम कढ़ी से थोड़ी अलग और बेहद लाजवाब होती है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से लंच या डिनर में बनाकर खा सकते हैं.

Advertisement
बिना दही कच्चे आम से बनाएं टेस्टी कढ़ी (Photo-ITG) बिना दही कच्चे आम से बनाएं टेस्टी कढ़ी (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

Aam Ki Kadhi Recipe: गर्मियों के दिनों में जब तेज धूप और उमस की वजह से अक्सर कुछ हल्का और टेस्टी खाने का मन करता है. ऐसे में आप कच्चे आम  (कैरी) की टेस्टी और रिफ्रेशिंग कढ़ी बनाकर चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं. यह कढ़ी खाने में बेहद लाजवाब लगती है और इसे घर पर बेहद आसानी से बनाया जा सकता है. कच्चे आम का खट्टापन और नारियल के दूध का क्रीमी स्वाद इस कढ़ी को और भी खास बना देता है. एक बार इसका स्वाद चखने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. इसका रिफ्रेशिंग स्वाद गर्मियों में आपके दोपहर के खाने का मजा दोगुना कर देगा. आइए जानते हैं कच्चे आम की कढ़ी बनाने की आसान विधि और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

4 कच्चे आम कटे हुए
2 बड़े चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच राई
20 से 30 कड़ी पत्ता
1 कप कद्दूकस किया हुआ प्याज
2 से 3 साबुत लाल मिर्च
8 से 10 साबुत काली मिर्च
3/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
चीनी और नमक स्वाद अनुसार
1 कप नारियल का दूध
गार्निश करने के लिए अदरक और हरा धनिया


कच्चे आम की कढ़ी कैसे बनाते हैं?

  1. कच्चे आम की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में पानी और कटे हुए कच्चे आम डालकर गैस पर रखें. इसे तब तक उबालें जब तक कि आम पूरी तरह सॉफ्ट (पक) न हो जाए.
  2. जब आम उबल जाएं तो उन्हें हल्का सा मैश कर लें. अब इसमें 4 कप पानी, थोड़ा सा पिसा धनिया, गरम मसाला, स्वादानुसार नमक और चीनी डालकर आम का घोल तैयार कर लें.
  3. अब दूसरी कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर इसमें राई, कढ़ीपत्ता, साबुत लाल मिर्च और साबुत काली मिर्च डालकर अच्छे से भूनें.
  4. जब राई चटकने लगे तो कड़ाही में कद्दूकस किया हुआ प्याज डालें. प्याज को तब तक चलाते हुए भूनें, जब तक कि वह साइड से तेल न छोड़ने लगे.
  5. प्याज भूनने के बाद, कढ़ाई में तैयार किया हुआ आम का मिश्रण (घोल) डाल दें. इसमें एक उबाल आने दें. उबाल आने के बाद गैस कम कर दें और कढ़ी को 5 मिनट तक पकने दें.
  6. 5 मिनट बाद कढ़ी में 1 कप नारियल का दूध डालें. इसे अच्छी तरह मिक्स करें और धीमी आंच पर बस 2 मिनट के लिए और पकने दें.
  7. आपकी टेस्टी और समर स्पेशल कच्चे आम की कढ़ी बनकर तैयार है. इसे बारीक कटे हुए अदरक और हरे धनिए से गार्निश करें और गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement