यूपी के बिजनौर की 80 वर्षीय अनीसा अपनी करीब 2 करोड़ रुपये की जमीन बचाने के लिए एम्बुलेंस से 1000 किलोमीटर दूर इंदौर पहुंचीं. उन्होंने रिश्तेदारों पर अवैध कब्जे और दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई. शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराने और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है.