5वीं बार पापा बनेगा यूट्यूबर, गोदभराई में लहंगे में पहली पत्नी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दूसरी भी लगी सुंदर, VIDEO

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक के घर जल्द ही पांचवें नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक की शाही गोदभराई (Godh Bharai) की रस्म धूमधाम से मनाई गई। गोल्डन लहंगे में सजी पायल और पूरे मलिक परिवार की खुशियां देखते ही बन रही हैं। कृतिका ने भी इस जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement
कृतिका-पायल का शाही अवतार दिखा  (PHOTO:ITG) कृतिका-पायल का शाही अवतार दिखा (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अरमान मलिक के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले अरमान पांचवीं बार पिता बनने जा रहे हैं. उनकी पहली पत्नी पायल अपने चौथे बच्चे को जन्म देने वाली हैं, जिसे लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. अरमान और पायल पहले से ही तीन बच्चों के माता-पिता हैं और अब यह परिवार एक बार फिर बढ़ने जा रहा है. वहीं अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका से उन्हें एक बेटा है. ऐसे में एक बार फिर मलिक परिवार में किलकारी गूंजने वाली है और इस खुशखबरी के सामने के आने के बाद से पूरा मलिक परिवार बहुत खुश है.

Advertisement

पायल की हुई गोदभराई की रस्म

हाल ही में पायल मलिक की गोदभराई की रस्म बेहद धूमधाम से की गई. इस खास मौके पर घर को बेहद सुंदर सजाया गया था और परिवार के सभी सदस्य ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए. पायल ने इस मौके पर खूबसूरत लहंगा-चोली पहना था, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था. गोदभराई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

लहंगे में पायल ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

पायल मलिक ने अपनी गोदभराई में सुनहरे रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थीं. इसके साथ हेवी कुंदन ज्वेलरी, मांग टीका और बड़ा नेकलेस उनके लुक को 'रॉयल' बना रहा है, माथे पर बिंदी, हाथों में चूड़ियां और हल्के मेकअप ने उनके प्रेग्नेंसी ग्लो को और निखार दिया और अरमान ने भी मैचिंग कलर का सूट पहना था. 

Advertisement

गोदभराई में छाया कृतिका का लुक

पायल की गोदभराई में अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पायल का खास ख्याल रखती दिखीं. कृतिका ने भी गोदभराई में एक सुंदर-सा घरारा सेट पहना था, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लगी रही था. कृतिका ने अपने बालों को ओपन रखा हुआ था और दुप्पटे को अपने हाथों में पीछे से आगे की तरफ डाल रखा था.

गोदभराई की रस्म के दौरान बड़ों ने पायल को आशीर्वाद दिया और नन्हे मेहमान के लिए ढेरों गिफ्ट्स दिए. अपनी गोदभराई में पायल खुशी में मेहमानों के साथ जमकर डांस भी किया, उनके डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement