Advertisement

फैशन

25 साल की पलक तिवारी बनीं देसी क्वीन! हैवी ईयररिंग्स और अनारकली सूट में दिखाया नवाबी लुक, PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST
  • 1/8

छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तरह ही उनकी बेटी पलक भी अपने फैशन और स्टाइल से हर बार लोगों का दिल जीत ही लेती है. मॉर्डन हो या फिर ट्रेडिशनल हर लुक में 25 साल की पलक तिवारी का अंदाज बाकी स्टारकिड्स से काफी अलग लगता है. पलक की खूबसूरती और उनकी दिल छू लेने वाली स्माइल उनके लुक को परफेक्ट कर देती है. पलक के इंस्टाग्राम पर उनकी कई ग्लैमरस और स्टनिंग फोटोज हैं और अपनी लेटेस्ट पोस्ट की वजह से वो एक बार से लोगों के बीच हॉट टॉपिक बन गई हैं. 

(Photo: Instagram@palaktiwarii)
 

 

  • 2/8

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं. उन फोटोज में एक बार फिर उनका देसी अवतार देखने को मिला है, साड़ी और लहंगे में तो आपने पलक को कई बार देखा होगा, लेकिन नई पोस्ट में वो एक खूबसूरत घेरदार अनारकली सूट पहन और जूलरी पहनकर फोटोशूट के लिए अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं. 
 

(Photo: Instagram@palaktiwarii)

  • 3/8

पलक ने न्यूड बेज शेड का फुल लेंथ अनारकली सूट पहना हुआ है, जिस पर गोल्डन डॉट वर्क है. इस अनारकली सूट की खासियत इसका फ्लेयर है, जो इसको शाही टच दे रहा है. यह फुल स्लीव अनारकली है, जिस पर हाथों के पास खूब सारी चुन्नटें भी आ रही हैं. महिमा महाजन के कलेक्शन से ग्रे जॉर्जेट और सिल्क ऑर्गेंजा ‘सिदरा’ हैंड एम्ब्रॉयडर्ड अनारकली सूट में  पलक तिवारी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. 

(Photo: Instagram@palaktiwarii)

Advertisement
  • 4/8

इस सूट की नेकलाइन भी काफी हटकर है, जो ओवरऑल लुक को स्टाइलिश बना रही है. अनारकली सूट की डीप नेकलाइन इसे मॉर्डन फ्यूजन लुक दे रही है. सूट का फ्लोइंग फैब्रिक, बारीक एम्बेलिशमेंट और ग्रेसफुल फिट उनके लुक को रॉयल वाइब दे रहा है. यह खूबसूरत अनारकली सेट ग्रे जॉर्जेट और सिल्क ऑर्गेंजा फैब्रिक से तैयार किया गया है, जो इसे हल्का, फ्लोइंग और बेहद एलिगेंट लुक देता है.  इस अनारकली सूट की कीमत करीब 78 हजार 750 रुपये है.

(Photo: Instagram@palaktiwarii)

  • 5/8

‘सिदरा’ हैंड एम्ब्रॉयडर्ड अनारकली पर बारीक हाथ की कढ़ाई की गई है, जो इसको शाही बनाता है. यह अनारकली सेट ट्रेडिशनल और मॉर्डन स्टाइल का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है, जिसे पहनकर आप किसी भी खास मौके पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं. पलक ने अनारकली के साथ अपने बालों को खुला छोड़ा है और उनके ईयररिंग्स की चैन उनके लुक को सुंदर बना रही है. अपने इस रॉयल आउटफिट की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पलक ने लंबे-लंबे स्टेटमेंट ईयररिंग्स उनके एथनिक लुक के साथ खूब मैच कर रहे हैं.
 

(Photo: Instagram@palaktiwarii)

  • 6/8

पलक की ईयररिंग्स ने उनके पूरे लुक ही बदल कर रख दिया है और लंबे स्टेटटमेंट ईयररिंग्स आजकल काफी ट्रेंड में भी हैं. पलक न मैरून स्टोन और पर्ल से सजे डैंगलर ईयररिंग्स पहने रखे हैं. फोटोज में पलक अपने ईयररिंग्स को दिखाते हुए पोज दे रही हैं और उनके चेहरे की मासूमियत सबका दिल जीत रही है.

(Photo: Instagram@palaktiwarii)

Advertisement
  • 7/8

मेकअप की बात करें तो पलक ने हैवी सूट और जूलरी के साथ मेकअप को सॉफ्ट रखा है, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी को खुलकर निखार रहा है. न्यूड बेस और लाइट ब्लश और न्यूड लिपस्टिक लगाकर वो एकदम किसी राजकुमारी की तरह लग रही हैं. हालांकि इंडियन लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने माथे पर एक छोटी -सी बिंदी लगा रखी हैं. 

(Photo: Instagram@palaktiwarii)

  • 8/8


श्वेता की लाडली का सिर्फ स्टाइल ही खास नहीं है, बल्कि पलक के एक्सप्रेशन भी कमाल के हैं. इस बात की गवाही उनकी नई पोस्ट खुद दे रही है, जिसमें वो तरह-तरह के पोज में नजर आ रही हैं. पलक के परफेक्ट फिगर पर अनारकली बहुत चंज रहा है, जिसे उन्होंने काफी स्टाइल से कैरी किया है.  देसी लुक में भी पलक बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. उनकी यह तस्वीरें इंटरनेट पर खूब देखी और पसंद की जा रही है. हर कोई पलक की तुलना उनकी मां श्वेता से करता दिखाई देता है. जो 45 साल की उम्र में भी 26 साल की लड़की लगती हैं.

(Photo: Instagram@palaktiwarii)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement