गर्मी का खतरा बाहर नहीं, घर के अंदर है! कैसे कमरे की दीवारें बन रही भट्टी?

क्या आप जानते हैं घर के अंदर बाहर के मुकाबले ज्यादा गर्मी होती है. अगर घर में एसी-कूलर नहीं हो तो घर का तापमान रात में भी काफी ज्यादा रहता है.

Advertisement
गर्मी में घर के अंदर का तापमान बाहर से ज्यादा रहता है. (Photo: PTI) गर्मी में घर के अंदर का तापमान बाहर से ज्यादा रहता है. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

क्या आप जानते हैं कि गर्मी में आपके घर में बाहर की बजाया ज्यादा गर्मी है. जी हां, जिस गर्मी से बचने के लिए आप घर के अंदर जाते हैं, हकीकत में उस घर का तापमान बाहर से भी ज्यादा होता है. खास बात ये है कि सिर्फ गर्मी के मौसम में ही नहीं, कम गर्मी वाले मौसम में भी घर के अंदर का तापमान कम नहीं होता है और घर अंदर से गर्म बने रहते हैं. घर के अंदर की गर्मी में रात भी असरदार नहीं है और रात में भी उतनी ही गर्मी रहती है. ये सब एक रिपोर्ट में सामने आया है.

Advertisement

एक रिपोर्ट में सामने आया है कि घर का तापमान बाहर से भी ज्यादा है और कंक्रीट वाले घरों में तापमान कम नहीं हो रहा है. तो अब गर्मी का खतरा घर के बाहर नहीं, घर के अंदर है. 

इंडिया टुडे हिंदी की  रिपोर्ट में दिल्ली की क्लाइमेट ट्रेंड के रिपोर्ट के आधार पर बताया गया है कि चेन्नई के कई घरों में सेंसर लगाकर एक चेक किया गया तो एक चौंकाने वाला सच सामने आया. कई घरों में रात का तापमान 34 डिग्री  तक पहुंच गया. यानी जब लोग सोचते हैं कि रात में राहत मिलेगी और गर्मी कम होगी, उस वक्त भी घर के अंदर तापमान लगातार बढ़ा हुआ था. इस वक्त घर सबसे  गर्म था.  

खास बात ये है कि जब मौसम कम गर्मी वाला था, उस वक्त भी मौसम गर्म ही था. यानी कम गर्मी में भी रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक घर के अंदर का तापमान कम नहीं हो रहा था और दिन की तरह ही गर्मी वाला था और तापमान 31 डिग्री से नीचे नहीं आया था. ऐसे में मुश्किल इसलिए ज्यादा है, क्योंकि भारत में जितने भी हीट को लेकर एक्शन प्लान हैं, उनमें घर के अंदर की गर्मी को लेकर कोई भी नियम या प्लान नहीं है. जिन घरों में एसी है, उनमें फिर भी तापमान का कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन जिन घरों में सिर्फ पंखे हैं, वहां बाहर से ज्यादा भी घर में तापमान हो सकता है.

Advertisement

ऐसे में कंक्रीट से बने घरों को इसकी वजह माना जा रहा है. बताया जा रहा है आजकल के घरों की बनावट की वजह से ऐसा हो रहा है  कि  घर के अंदर तापमान ज्यादा हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement