अमृतसर: गुरुद्वारे में बड़ा हादसा! जाप कर रही महिलाओं पर गिरी लोहे की प्लेट, 2 की मौत

अमृतसर के गुरुद्वारा शहीदां साहिब में कार सेवा के दौरान शटरिंग की भारी लोहे की प्लेट गिरने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि आठ के करीब महिलाएं घायल हुई हैं. घटना के समय संगत जाप कर रही थी. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है. मामले में लापरवाही के एंगल से भी जांच की जा रही है.

Advertisement
हादसे में आठ के करीब महिलाएं घायल.(Photo: Screengrab) हादसे में आठ के करीब महिलाएं घायल.(Photo: Screengrab)

अमित शर्मा

  • अमृतसर,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

अमृतसर स्थित गुरुद्वारा शहीदां साहिब में कार सेवा के दौरान बड़ा हादसा हो गया. शटरिंग की एक भारी लोहे की प्लेट अचानक नीचे गिर गई, जिससे वहां मौजूद संगतों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि आठ के करीब महिलाएं घायल हो गईं. घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में चीख-पुकार और हड़कंप का माहौल बन गया.

Advertisement

एडीसीपी विशालजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुद्वारा साहिब में चौपहिरा के दौरान संगत जाप कर रही थी. इसी दौरान शटरिंग की लगाई गई एक प्लेट अचानक गिर गई, जिससे नीचे बैठी महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं. घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया.

यह भी पढ़ें: अरदास कर रहे पिता की पीठ में बेटी ने दागी गोली, अमृतसर में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. सभी घायल महिलाओं को पहले सिविल अस्पताल और फिर अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस के अनुसार दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि दो से तीन महिलाओं की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

लापरवाही के एंगल से होगी जांच

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय सभी महिलाएं धार्मिक सेवा और जाप में शामिल थीं. प्लेट गिरते ही गुरुद्वारा परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद संगत और प्रशासनिक टीमों की मदद से घायलों को मलबे और भीड़ के बीच से बाहर निकाला गया.

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. एडीसीपी विशालजीत सिंह ने कहा कि यह पता लगाया जाएगा कि हादसा किन कारणों से हुआ और क्या इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

इस दुखद हादसे के बाद संगत और इलाके के लोगों में गहरा दुख देखा जा रहा है. लोग मृतक महिलाओं के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement