साध्वी निरंजन ज्योति बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Advertisement
साध्यी निरंजन ज्योति पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं. (File Photo: ITG) साध्यी निरंजन ज्योति पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं. (File Photo: ITG)

कुमार अभिषेक

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. निरंजन ज्योति ने आज यह पदभार ग्रहण भी कर लिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का आभार जताया है. साध्वी निरंजन ज्योति को बड़ा पद देने की चर्चा काफी पहले से चल रही थी.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी उनके नाम की चर्चा चली थी लेकिन पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गएय.

Advertisement

अब राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का बड़ा पद साध्वी निरंजन ज्योति को दिया गया है.

कौन हैं साध्वी निरंजन?

साध्वी निरंजन ज्योति उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की एक प्रमुख नेता हैं. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के पटेवरा गांव में हुआ था. वे निषाद समुदाय से ताल्लुक रखती हैं.

यह भी पढ़ें: क्या यूपी बीजेपी अध्यक्ष के लिए नाम फाइनल? साध्वी निरंजन से नड्डा की मुलाकात की ये तस्वीर कुछ कहती है

सियासी सफर पर एक नजर...

साध्वी निरंजन ने बीजेपी के साथ राजनीति में कदम रखा और 2012 में हमीरपुर विधानसभा सीट जीती.
उन्हें 2014, 2019 और 2024 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुना गया.
नरेंद्र मोदी सरकार में निरंजन ज्योति ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री,
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री जैसे पदों पर काम किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement