राष्ट्रहित सर्वोपरि संगठन (RASTRAHIT SARVOPARI SANGATHAN) देश की अखंडता, सुरक्षा और सामाजिक समरसता से जुड़े गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है. यह संवाद हाल ही में केंद्र सरकार को सौंपे गए उस महत्वपूर्ण ज्ञापन के संदर्भ में है, जिसमें मणिपुर में जारी संकट, राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों और स्थायी शांति की आवश्यकता पर ठोस सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने की आवश्यकता, शेष आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (IDPs) के लिए सुरक्षित एवं सतत पुनर्वास, सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को बिना प्रतिबंध खोले जाने, मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिए जाने जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तार से विचार रखा जाएगा.
राष्ट्रहित सर्वोपरि संगठन का मानना है कि इन कदमों से मणिपुर में सामान्य जीवन की बहाली, सीमा सुरक्षा की मजबूती और उत्तर-पूर्व में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन 25 फरवरी को सुबह 11:30 बजे 'आरएसएस कार्यालय, 114, टॉप फ्लोर, सत्य निकेतन, नई दिल्ली– 110021' में होगा. राष्ट्रहित सर्वोपरि संगठन के अध्यक्ष सोहन गिरी, उपाध्यक्ष एम. इंद्रजीत सिंह, नॉर्थ ईस्ट संस्था के खुलना लाइमैउम सहनी, अखिल भारतीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष योगी राजकुमार, दशनामी अखाड़ा के बिनोद भारती प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.
aajtak.in