गांववालों ने दी पांच संदिग्ध आतंकियों की खबर, सर्च ऑपरेशन में कठुआ से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

जम्मू के कठुआ में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के बाद एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है. दरअसल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव में 5 संदिग्ध आतंकी खाने की तलाश में भटक रहे हैं. इसके बाद पुलिस, सेना और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया जिसके बाद एक घुसपैठिया संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • जम्मू,
  • 14 मई 2024,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

जम्मू के कठुआ इलाके में  नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक गांव से पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि कम से कम पांच लोगों की संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था.

अधिकारी ने कहा, इसी दौरान एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को जम्मू के बाहरी इलाके खौर के पल्लनवाला इलाके में नियंत्रण रेखा के पास खुई गांव से गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए घुसपैठिए की पहचान जहीर खान के रूप में हुई है जो कराची का रहने वाला है.

Advertisement

पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया

अधिकारियों ने बताया कि एक पुलिस टीम ने उसे संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा और उसे स्थानीय पुलिस चौकी ले जाया गया जहां उसने अपनी पहचान बताई और दावा किया कि वह अनजाने में सीमा पार कर आया है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है.

अधिकारियों ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने भोजन की तलाश कर रहे पांच संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर सूचना दी. इसके बाद कठुआ जिले में मंगलवार सुबह पुलिस, सेना और बीएसएफ ने राजबाग इलाके के जुथाना गांव में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया.

पांच संदिग्ध आतंकियों के होने की मिली थी सूचना

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), जम्मू क्षेत्र, आनंद जैन, बीएसएफ के महानिरीक्षक, जम्मू फ्रंटियर, डीके बूरा के साथ आतंकवाद विरोधी अभियान की निगरानी के लिए कठुआ पहुंचे. ग्रामीणों के मुताबिक, कम से कम पांच संदिग्ध आतंकवादियों का एक समूह एक घर में घुस गया और खाना मांग रहा था. उन्होंने बताया कि यह संदेह होने पर कि उनकी गतिविधियों के बारे में सुरक्षा बलों को सूचना दे दी गई है, वे घटनास्थल से भाग गए.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »