मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश, दिल्ली-UP-हरियाणा में भी आज आंधी-तूफान का अलर्ट

केरल, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में मॉनसूनी बारिश का दौर जारी है, जबकि उत्तर भारत में आज दिल्ली, यूपी और हरियाणा के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ने का अलर्ट है.

Advertisement
दिल्ली-UP-हरियाणा में भी आज आंधी-तूफान का अलर्ट दिल्ली-UP-हरियाणा में भी आज आंधी-तूफान का अलर्ट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

देश में मॉनसून लगातार सक्रिय होता जा रहा है और कई हिस्सों में बारिश का दायरा तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज (10 जून) से लेकर आने वाले दिनों तक देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. कहीं भारी बारिश, तो कहीं तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है.

दक्षिण भारत में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. लगातार बारिश से पहाड़ी और तटीय इलाकों में जलभराव और फिसलन जैसी स्थिति बन सकती है.

Advertisement

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है, जहां कई जगहों पर तेज बारिश और रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं. इससे नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.

मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भी बारिश का प्रभाव देखने को मिलेगा. लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है.

उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है. दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई हिस्सों में आज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और अचानक मौसम बिगड़ने की भी संभावना जताई गई है.

Advertisement

वहीं उत्तर कोंकण-गोवा, दक्षिण गुजरात, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके साथ ही हरियाणा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे दिन के समय गर्मी और उमस का असर बढ़ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »