नॉर्थ इंडिया में प्रचंड गर्मी और हीटवेव का प्रकोप, इन 15 राज्यों में राहत की बारिश! जानें कल का मौसम

IMD के मुताबिक, 21 मई को देश में मौसम दो रूप दिखाने वाला है. एक तरफ उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर रहेगा, तो वहीं, दूसरी तरफ पूर्वोत्तर भारत, अंडमान-निकोबार और दक्षिण के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर चलेगा.

Advertisement
kal ka mausam, IMD Prediction 21 May 2026 (Photo by: Ayushi Srivastava/India Today Group) kal ka mausam, IMD Prediction 21 May 2026 (Photo by: Ayushi Srivastava/India Today Group)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST

Weather Tomorrow 21st May 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक,  21 मई को देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने वाला है. उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में हीटवेव से लेकर भीषण हीटवेव चलने की संभावना है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश हो सकती है. 

किन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 21 मई को भीषण हीटवेव चलने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 26 मई तक गर्मी का प्रकोप रहेगा.  विदर्भ (महाराष्ट्र), मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी भीषण हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. इन सभी राज्यों में दिन का तापमान बहुत ज्यादा रहने की संभावना है.

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन बाकी देश में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. रात में भी कुछ इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा.

भीषण गर्मी बच्चों के लिए खतरनाक, ये लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान!
 

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 21 मई को भीषण से लेकर गंभीर हीटवेव चलने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पूरे हफ्ते गर्मी का प्रकोप रहेगा. इसके अलावा विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में भी गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद नहीं है.  

झारखंड में लू का प्रचंड कहर! 44 डिग्री तक पारा
झारखंड भी भीषण गर्मी की चपेट में है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी-पश्चिमी बिहार से सटे जिलों में तो हीटवेव (लू) जैसे हालात बन गए हैं, जबकि राज्य के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में चल रही व्यापक हीटवेव का असर झारखंड पर भी साफ दिख रहा है. अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई खास गिरावट के आसार नहीं हैं.

Advertisement

गर्मी में क्यों आग की भट्ठी बनी बुंदेलखंड की धरती, सामने आई वजह!
 

देश के इन राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना
देश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी चलने की उम्मीद है. पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी है.

दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 20 से 24 मई तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलेंगी. वहीं, पूर्वी भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस सप्ताह भारी बारिश होने की संभावना है. सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश के साथ कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 21 और 22 मई को हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी चल सकती है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement