गर्मी की छुट्टियों में करें सिंगापुर-मलेशिया की सैर, IRCTC ने लॉन्च किया समर स्पेशल टूर पैकेज, जानिए खर्च

IRCTC ने लखनऊ से सिंगापुर और मलेशिया के लिए 7 दिवसीय समर स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस पैकेज में इंडिगो फ्लाइट से सफर, थ्री स्टार होटल में रहना, खाना, ट्रैवल इंश्योरेंस और अनुभवी गाइड की सुविधा शामिल है. आइए जानते हैं टूर पैकेज का खर्च और बुकिंग डिटेल्स.

Advertisement
IRCTC के सिंगापुर-मलेशिया टूर पैकेज में रहना-खाना-घूमना फ्री (फाइल फोटो- unsplash) IRCTC के सिंगापुर-मलेशिया टूर पैकेज में रहना-खाना-घूमना फ्री (फाइल फोटो- unsplash)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:11 PM IST

अगर आप गर्मी की छुट्टियों में विदेश यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन इंटरनेशनल हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. IRCTC लखनऊ कार्यालय इंटरनेशनल  टूर पैकेज “समर स्पेशल – सिंगापुर एवं मलेशिया यात्रा ” का संचालन कर रहा है. जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा.

इस विशेष टूर में पर्यटकों को सिंगापुर और मलेशिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. यह टूर 12 जून 2026 से 19 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा. जिसके अंतर्गत यात्रियों को 07 दिवसीय विदेश की यात्रा कराई जाएगी.

Advertisement

जानिए इस टूर की प्रमुख विशेषताएं

इस यात्रा में यात्रियों को लखनऊ से इंडिगो की फ्लाइट से कुआलालंपुर ले जाया जाएगा. यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में की जाएगी. पैकेज में भारतीय भोजन (06 नाश्ता, 06 दोपहर का भोजन एवं 07 रात्रि भोजन), ट्रैवल इंश्योरेंस एवं अनुभवी गाइड की सुविधा शामिल है.

कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका?

इस यात्रा के दौरान मलेशिया एवं सिंगापुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. जिसमें कुआलालंपुर का प्रसिद्ध पुतराजाया, किंग पैलेस, नेशनल मॉन्यूमेंट, नेशनल मस्जिद, ओल्ड रेलवे स्टेशन, इंडिपेंडेंस स्क्वायर, ट्विन टावर्स, केएल टॉवर ऑब्जर्वेटरी डेक एवं बुकीत बिंटांग मार्केट शामिल हैं. इसके अलावा जेंटिंग हाईलैंड्स की मनोरम केबल कार राइड एवं बाटू केव्स का भ्रमण कराया जाएगा.

साथ ही सिंगापुर में नाइट सफारी, सिंगापुर फ्लायर, सेंटोसा आइलैंड, केबल कार राइड, मैडम तुसाद, विंग्स ऑफ टाइम शो, नेशनल ऑर्किड गार्डन, मरीना बे, मेरलियन पार्क, थियान हॉक केंग मंदिर, चाइनाटाउन, लिटिल इंडिया, बुगिस मार्केट तथा प्रसिद्ध गार्डन्स बाय द बे (02 डोम्स सहित) का आकर्षक भ्रमण कराया जाएगा.

Advertisement

जानिए कितना होगा किराया

इस टूर के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 157000/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 131000/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 130000/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 127000/- बेड सहित एवं मूल्य रू. 98000/- बिना बेड के होगा.

कैसे करें बुकिंग?

IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर भी बुकिंग कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं. 8287930922, 9236391909, 8287930902 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement