LPG क्राइसिस पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने निलंबित सांसदों के साथ ली चाय की चुस्की

लोकसभा से निलंबित आठ सांसद गुरुवार को संसद परिसर में देश में एलपीजी संकट को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी दौरान राहुल गांधी ने प्रदर्शन में शामिल होते हुए सांसदों के साथ चाय की चुस्की ली.

Advertisement
राहुल गांधी ने निलंबित सांसदों के साथ ली चाय की चुस्की. (Photo: ITG) राहुल गांधी ने निलंबित सांसदों के साथ ली चाय की चुस्की. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध (ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष) के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता और भारत में कमर्शियल LPG सिलेंडर के कथित संकट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने इंडिया ब्लॉक के सस्पेंडेड सांसदों के साथ संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करते हुए चाय की चुस्की ली और प्रदर्शन किया.

Advertisement

उन्होंने कहा कि रसोई गैस के पोर्टर सिलेंडर (LPG porters cylinder) की कमी से आम आदमी की रसोई जल रही है, लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं.

यहां देखें वीडियो

राहुल गांधी ने गुरुवार को INDIA ब्लॉक के सांसदों के साथ संसद परिसर में चाय की चुस्कियां लेते हुए मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, 'हम यहां चाय पी रहे हैं, लेकिन कई परिवारों में चाय बनाने के लिए गैस नहीं है. होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसाय बंद होने की कगार पर हैं. सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी है, लेकिन कमर्शियल सेक्टर को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है? ये जनता के साथ अन्याय है.'

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कमी की खबरों पर कांग्रेस सांसद प्रणिति शिंदे कहती हैं, "देश भर में एलपीजी की भारी कमी है. उन्हें इस बारे में पहले से ही सोचना चाहिए था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं... इस भारी एलपीजी की कमी के ऊपर, सरकार ने अप्रत्याशित उपाय लागू कर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को एलपीजी की आपूर्ति बंद कर दी है. इससे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी की समस्या पैदा होगी... अगर इस पर चर्चा हुई होती तो शायद कुछ कदम उठाए जा सकते थे, लेकिन सरकार को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है...

उन्होंने आगे कहा कि हम अब भी अध्यक्ष से एलपीजी पर एक बयान दर्ज करने की मांग करते हैं, लेकिन उन्होंने सदन को अनावश्यक रूप से स्थगित कर दिया... वे एलपीजी पर कोई बहस नहीं चाहते..."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement