ईरान पर भारत की नई एडवाइजरी- सावधान रहें, सिर्फ जरूरी होने पर ही करें यात्रा

भारत ने नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है. तेहरान में मौजूद भारतीयों को सतर्क रहने को कहा गया है.

Advertisement
ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास ने सतर्कता बरतने को कहा है. (Representative Image/File) ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास ने सतर्कता बरतने को कहा है. (Representative Image/File)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST

भारत ने बुधवार को अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि वे ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचें, भले ही वहां सुरक्षा हालात में कुछ सुधार होत हुआ नजर आ रहा है. तेहरान में भारतीय दूतावास की तरफ से जारी एक नई एडवाइजरी में कहा गया है कि मिशन ईरान में सुरक्षा हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए है.

Advertisement

डिप्लोमैटिक स्तर पर हो रही हलचल से पता चलता है कि महीनों से चल रहे टकराव को खत्म करने के मकसद से हाल ही में घोषित किए गए समझौते को लेकर तेहरान और वॉशिंगटन के बीच अभी भी काफी मतभेद हैं.

एडवाइजरी में कहा गया है, "तेहरान में भारतीय दूतावास ईरान में सुरक्षा की मौजूदा स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है. हालिया सकारात्मक घटनाक्रमों और कुल मिलाकर स्थिति में सुधार को देखते हुए, दूतावास उन भारतीय नागरिकों के लिए यह संशोधित एडवाइजरी जारी करना चाहता है, जो ईरान की यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं."

भारतीय दूतावास ने मौजूदा वक्त में ईरान में रहने वाले भारतीयों या उन लोगों के लिए भी चेतावनी जारी की है, जिन्हें सफर करना जरूरी हो सकता है. एडवाइजरी में कहा गया है, "मौजूदा वक्त में ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों और जिनको ईरान की यात्रा करना जरूरी है, उन्हें हाई सिक्योरिटी की सावधानी बरतने, हर वक्त सतर्क रहने और लगातार जागरूकता बनाए रखने की सलाह दी जाती है."

Advertisement

दूतावास ने ईरान में पहले से मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और देश में आने वाले लोगों से मिशन के साथ अपनी जानकारी साझा करने को कहा गया है. 

एडवाइजरी में कहा गया है, "अभी ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और ईरान पहुंचने वाले भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द तेहरान में भारतीय दूतावास के पास अपनी जानकारी रजिस्टर कराएं."

नागरिकों को यह भी सलाह दी गई है कि वे अपडेट और आगे की किसी भी एडवाइजरी के लिए दूतावास की ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखें.

यूएस-ईरान के बीच मतभेद!

भारतीय दूतावास की तरफ से यह एडवाइजरी ऐसे वक्त में आई है, जब कूटनीतिक बातचीत के बावजूद टकराव की स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है. रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान 'हमेशा के लिए' परमाणु मुद्दे पर सहमत हो गया है और उन्होंने चल रही बातचीत को अच्छी तरह आगे बढ़ने वाला बताया.

हालांकि, तेहरान ने वॉशिंगटन के कई अहम दावों पर असहमति जताई और कहा कि उसने परमाणु निरीक्षण को लेकर ऐसी कोई रियायत नहीं दी है. इसके साथ ही, उसने इस बात से भी इनकार किया कि बातचीत के दौरान उसके परमाणु कार्यक्रम पर कोई चर्चा हुई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहले ईरान जंग और अब पीस डील... बुरा फंसे ट्रंप, अपने ही सहयोगियों पर निकाला गुस्सा

ईरानी अधिकारियों ने यह भी कहा है कि वे इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के निरीक्षकों को देश में वापस बुलाने के लिए सहमत नहीं हुए हैं. दोनों पक्षों ने ईरान की फ्रीज की गई संपत्ति तक पहुंच के बारे में भी अलग-अलग बातें कही हैं.

हालांकि, ट्रंप ने कहा कि अनफ्रीज किए गए फंड का इस्तेमाल अमेरिका से खाने-पीने का सामान और मेडिकल सप्लाई खरीदने के लिए किया जाएगा, लेकिन जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अली बहरीनी ने कहा कि तेहरान खुद तय करेगा कि इस पैसे को कैसे खर्च करना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »