UP-MP में भीषण लू का कहर, लेकिन इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, जानें मौसम

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भीषण लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कई राज्यों में तापमान कहर बरपा रहा है. हालांकि दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे कुछ हिस्सों में गर्मी से राहत मिल सकती है.

Advertisement
 उत्तर और मध्य भारत में गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना कम (Photo-PTI) उत्तर और मध्य भारत में गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना कम (Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:02 AM IST

देश के कई राज्यों में गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. खासतौर पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सूरज आग बरसा रहा है, जहां अगले कुछ दिनों तक भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं दूसरी तरफ दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement

मौसम मका पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है. इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भी तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी. कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है.

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुष्क और गर्म हवाओं की वजह से फिलहाल राहत के आसार कम हैं. दोपहर के समय बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है. हालांकि देश के कुछ हिस्सों में मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है.

Advertisement

इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और उत्तर-पूर्वी बिहार के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इन राज्यों में तेज हवाएं भी चलने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. वहीं दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल उत्तर और मध्य भारत में गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना कम है. हालांकि जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, वहां लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »