दिल्ली: उद्योग भवन के पास भीषण आग, धधक उठे मजदूरों के 200 टिन शेड्स

देश की राजधानी दिल्ली में उद्योग भवन और सेना भवन के पास मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भयंकर आग लग गई. इस हादसे में श्रमिकों के रहने के लिए बने करीब 200 अस्थाई टिन शेड्स पूरी तरह धधक उठे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement
दिल्ली के उद्योग भवन के पास लगी आग. (photo: Social Media) दिल्ली के उद्योग भवन के पास लगी आग. (photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:48 AM IST

दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे करीब 200 टिन शेड्स में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई. आग लगने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. हादसे की सूचना मिलते ही दलकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, जहां करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया.

फायर ऑफिसर संदीप दुग्गल के अनुसार, ये पूरा इलाका सेना भवन के पास स्थित है, जहां निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के रहने के लिए अस्थाई टिन शेड्स का कैंप बनाया गया था. इन कमरों के अंदर श्रमिक खाना पकाने के लिए छोटे एलपीजी गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल कर रहे थे और पूरे परिसर के अंदर बिजली के तार भी बेतरतीब तरीके से फैले हुए थे.

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को तड़के 3:04 बजे इस आगजनी की पहली सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत 20 गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं. आग की भयावहता को देखते हुए बाद में गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर 25 कर दी गई. राहत कर्मियों ने करीब तीन घंटे की लगातार कोशिशों के बाद शाम 6:00 बजे तक आग पर नियंत्रण पा लिया.

Advertisement



इस बड़े हादसे में भले ही मजदूरों के 200 टिन शेड्स जलकर खाक हो गए हों, लेकिन सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इसमें कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ. दमकल अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि समय रहते कार्रवाई होने से सभी मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया और किसी को कोई चोट नहीं आई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »