परीक्षा के डर से भागीं 7वीं की दो छात्राएं, सहेली के रिश्तेदार के घर मिलीं

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में वार्षिक परीक्षा के डर से घर से भागी सातवीं कक्षा की दो छात्राओं को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है. दोनों छात्राएं स्कूल जाने के बहाने घर से निकली थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की और 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की. आखिरकार दोनों को अंगुल जिले से बरामद कर लिया गया.

Advertisement
परीक्षा से पहले घर से भागीं दो छात्राएं (Photo: Representation) परीक्षा से पहले घर से भागीं दो छात्राएं (Photo: Representation)

aajtak.in

  • भुवनेश्वर,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:05 AM IST

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में परीक्षा के डर से घर से भागी सातवीं कक्षा की दो छात्राओं को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है. दोनों छात्राएं वार्षिक परीक्षा से बचने के लिए घर से निकल गई थीं. पुलिस ने उन्हें अंगुल जिले से ढूंढकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि दोनों छात्राएं गुरुवार सुबह करीब 10 बजे भुवनेश्वर के मैत्री विहार थाना क्षेत्र स्थित अपने घरों से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटीं. देर शाम तक जब दोनों का कोई पता नहीं चला तो उनके परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement

9 मार्च से शुरू होने वाली थी वार्षिक परीक्षा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों छात्राओं की तलाश शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने सूचना देने वाले के लिए 25 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की थी. पुलिस ने मानव स्रोतों और तकनीकी मदद से दोनों छात्राओं की लोकेशन का पता लगाया.

भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्त एस. देव दत्ता सिंह ने बताया कि शनिवार को दोनों छात्राओं को ओडिशा के अंगुल जिले के किशोर नगर इलाके से सुरक्षित बरामद किया गया. वो एक छात्रा के रिश्तेदार के घर पर मौजूद थीं.

पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बरामद किया

पूछताछ में सामने आया कि दोनों छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं 9 मार्च से शुरू होने वाली थीं. पढ़ाई में कमजोर होने के कारण वो परीक्षा देने से डर रही थीं. इसी वजह से उन्होंने घर से भागने का फैसला किया. पुलिस ने बताया कि दोनों छात्राओं को बरामद करने के बाद उनसे पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं. इसके बाद उन्हें सुरक्षित उनके माता-पिता के हवाले कर दिया गया.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में किसी प्रकार की आपराधिक साजिश या अपहरण का मामला सामने नहीं आया है. फिलहाल दोनों छात्राएं सुरक्षित हैं और परिवार के साथ हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement