मंदिर में भड़के पुजारी, भक्तों पर बरसाए लाठी, लात और मुक्के, VIDEO

कोल्हापूर जिले के वाडीरत्नागिरी स्थित, ज्योतिबा मंदिर में 15 से 20 पुजारियों ने युवा भक्तों को लाठियों, लातों और मुक्कों से पीट दिया. दरअसल पुजारी मंदिर में आए कुछ युवा भक्तों की हरकतों से भड़क गए थे.

Advertisement
मंदिर में भड़के पुजारी, भक्तों पर बरसाए डंडे (Photo: itg) मंदिर में भड़के पुजारी, भक्तों पर बरसाए डंडे (Photo: itg)

aajtak.in

  • कोल्हापुर,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

महाराष्ट्र में कोल्हापूर जिले के वाडीरत्नागिरी स्थित, ज्योतिबा मंदिर में 15 से 20 पुजारियों ने युवा भक्तों को लाठियों, लातों और मुक्कों से पीट दिया. दो भक्तों के शरीर पर चोटें साफ दिख रही हैं. 

दरअसल, रविवार दोपहर में करीब दो घंटे तक श्री क्षेत्र ज्योतिबा मंदिर परिसर में परिते गांव के 50 से ज्यादा भक्त रुके हुए थे. इनमें से कुछ युवकों ने मंदिर क्षेत्र में गुलाल उछालना और नारियल फेंककर अन्य भक्तों को परेशान करना शुरु कर दिया. इससे पुजारियों को भी परेशानी हुई और समझाने के प्रयास में यह मारपीट हो गई. कुछ युवक तो भाग गए थे लेकिन तीन-चार पकड़े गए जिन्हें पुजारियों और सिक्योरिटी गार्ड्स ने बुरी तरह पीटा.

Advertisement

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हालांकि, मारपीट का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं. इस पर क्या कार्रवाई होगी, देखना जरूरी है. वीडियो में दो-तीन पुजारियों द्वारा भक्तों के सिर पर नारियल मारते भी दिखा.  

गौरतलब है कि वाडी रत्नागिरी का ज्योतिबा मंदिर महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर साल 1 अप्रैल को मुख्य यात्रा का आयोजन होता है. इस दौरान महाराष्ट्र के साथ-साथ कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से भी हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.

फिलहाल, इस घटना ने मंदिर की व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच और संभावित कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है.

Advertisement

Input: दीपक सूर्यवंशी

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »