नागपुर में कल प्रदर्शन करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 16 जून को नागपुर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने छात्रों, युवाओं और नागरिकों से शाम 4 बजे संविधान चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. पार्टी का आरोप है कि नीट (यूजी) प्रश्नपत्र लीक मामले ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं, इसलिए इस मामले में जवाबदेही तय करते हुए शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए.

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नागपुर में प्रदर्शन होगा. File Photo PTI धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नागपुर में प्रदर्शन होगा. File Photo PTI

aajtak.in

  • नागपुर,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 16 जून को नागपुर में प्रदर्शन करने की घोषणा की है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने यह जानकारी दी.

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो मैसेज में दिपके ने बताया कि वह 16 जून को नागपुर पहुंचेंगे. उन्होंने शहर के नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं से शाम 4 बजे संविधान चौक पर एकत्र होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी पिछले महीने सामने आए नीट (यूजी) प्रश्नपत्र लीक विवाद को लेकर लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. पार्टी का आरोप है कि इस मामले ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और इसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए.

पार्टी नेताओं का कहना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए. इसी मांग को लेकर नागपुर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है. हालांकि, इस प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने की बात पार्टी की ओर से कही गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »