प्राइवेट चैट देखकर भड़का पति, पत्नी की हथौड़े से पीट-पीट कर दी हत्या

राजकोट में पत्नी शिल्पा की हथौड़े से हत्या करने के आरोपी पति अल्ताफ लालानी को क्राइम ब्रांच ने जूनागढ़ के वंथली टोल नाके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच कथित अवैध संबंधों को लेकर पिछले 15 दिनों से विवाद चल रहा था.

Advertisement
महिला, जिसकी उसके पति ने ही हत्या कर दी. (File Photo: Brijesh Doshi/ITG) महिला, जिसकी उसके पति ने ही हत्या कर दी. (File Photo: Brijesh Doshi/ITG)

ब्रिजेश दोशी

  • राजकोट,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

राजकोट में शनिवार को हुई हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने आरोपी पति को जूनागढ़ के वंथली के पास टोलनाका से गिरफ्तार कर लिया है. रैया टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे स्थित शिवालिक बिल्डिंग में पति अल्ताफ लालानी ने अपनी पत्नी शिल्पा की सिर पर हथौड़े से वार करके हत्या कर दी थी. यह घटना पिछले 15 दिनों से चल रहे पति-पत्नी के बीच झगड़े के कारण हुई थी. शनिवार को पुलिस जांच में पता चला कि हत्या पत्नी के अनैतिक संबंधों के मुद्दे पर हुए झगड़े के कारण हुई थी.

Advertisement

राजकोट एसीपी क्राइम भरत बसिया ने बताया कि शनिवार को राजकोट शहर के यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रैया टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे स्थित शिवालिक बिल्डिंग की पहली मंजिल पर 40 वर्षीय विवाहित महिला की हत्या का मामला सामने आया था. इस घटना में आरोपी अल्ताफ लालानी ने हत्या को अंजाम दिया और फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें गठित कीं और जांच शुरू की. जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को पकड़ने में सफल रही.

पुलिस ने आरोपी अल्ताफ को जूनागढ़ के वंथली के पास एक टोल बूथ से गिरफ्तार किया और उसे युनिवर्सिटी पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच के लिए अदालत में पेश किया. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज थे. इसके अलावा प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के अनैतिक संबंध के कारण हत्या की.

Advertisement

क्या था मामला
13 मई 2026 की दोपहर को आरोपी अल्ताफ घर आया और उसने अपनी पत्नी शिल्पा से पूछा कि जीतू से उसका क्या रिश्ता है? शिल्पा ने कहा कि मेरा उससे रिश्ता है. इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया. इसके बाद से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे और पिछले 15 दिनों से पति-पत्नी घर में लड़ते रहते थे. इसी बीच, कल सुबह जीतू की पत्नी अल्ताफ की दुकान पर पहुंची और दोनों के बीच बहस हो गई.

इस दौरान जीतू की पत्नी ने चैट दिखाते हुए कहा कि तुम्हारी पत्नी अभी भी मेरे पति को मैसेज भेजती है. इसके बाद अल्ताफ गुस्से से बौखला गया और दुकान से हथौड़ा लेकर घर पहुंचा. जिसके बाद अल्ताफ ने अपनी पत्नी कि हत्या कर दी. मृतक के एक बेटा और एक बेटी हैं, जो गांव से बाहर पढ़ाई कर रहे हैं. पता चला है कि अल्ताफ किराने की दुकान चलाता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »