पत्नी-बेटे ने रची थी हत्या की साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

अहमदाबाद के वीरमगाम में 6 जून को दीपक कुमार की मौत को पहले हादसा बताया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पत्नी-बेटे ने रची थी हत्या की साजिश (Photo:ITG) पत्नी-बेटे ने रची थी हत्या की साजिश (Photo:ITG)

अतुल तिवारी

  • अहमदाबाद,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

गुजरात के अहमदाबाद जिले के वीरमगाम में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक 6 जून को हुई दीपक कुमार राधनपुरा की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी. इस मामले में उनकी 46 वर्षीय देवयानीबेन और 22 वर्षीय बेटे उदय को गिरफ्तार किया गया है.

डीएसपी तपनसिंह डोडिया ने कहा कि 6 जून की शाम दीपक कुमार को उनके परिजन महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे थे. परिवार ने दावा किया था कि वे घर की सीढ़ियों से गिर गए थे, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं. लेकिन मेडिकल अधिकारी को शरीर पर कई संदिग्ध चोटों के निशान मिले. इसके बाद शव का फॉरेंसिक पोस्टमार्टम कराया गया.

Advertisement

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज..

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि दीपक कुमार की मौत गला दबाने और सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई थी. रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि ये कोई हादसा नहीं था, बल्कि जानबूझकर की गई हत्या थी. इसके बाद वीरमगाम टाउन पुलिस ने दीपक की पत्नी देवयानीबेन और 22 साल के बेटे उदय की पूछताछ शुरू की थी. जिसमें सारी हकीकत सामने आई.

पूछताछ में पता चला कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था. दीपक कुमार अक्षर ज्वेलर्स नाम की दुकान चलाते थे. उनका बेटा उदय कारोबार में मदद नहीं करता था, जिस वजह से पिता अक्सर उसे डांटते थे. इसे लेकर दोनों के बीच झगड़े होते थे. उदय की सगाई को लेकर भी परिवार में मतभेद थे. पुलिस के अनुसार देवयानीबेन अक्सर बेटे का पक्ष लेती थीं, जिससे पति-पत्नी के बीच भी विवाद होता था.

Advertisement

घटना के दिन क्या हुआ था?

वीरमगाम टाउन पुलिस के इंस्पेक्टर एसऐ गढ़वी ने कहा कि 6 जून को दोपहर में उदय दुकान पर पहुंचा था. देर से आने पर पिता ने उसे डांटा. इसके बाद उदय घर चला गया. बाद में जब दीपक कुमार दोपहर करीब 3 बजे खाना खाने घर पहुंचे तो वहां पत्नी और बेटे से उनका झगड़ा हो गया. आरोप है कि इसी दौरान उदय ने लकड़ी से पिता के सिर पर हमला कर दिया. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक इसके बाद देवयानीबेन और उदय ने मिलकर दीपक कुमार का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. हत्या को छिपाने के लिए दोनों उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे और सीढ़ियों से गिरने की कहानी बताई. हालांकि पोस्टमार्टम और पुलिस जांच में पूरा मामला सामने आ गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »