दिल्ली की हवा में लें राहत की सांस... एयर क्वालिटी साफ, 3 साल बाद मई में 100 से भी कम AQI

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी की हवा साफ हो गई है. IMD के मुताबिक, मौसम में बदलाव और बारिश की गतिविधियों की वजह से दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI गिरकर 100 के भी नीचे आ गया है.जिससे दिल्ली को प्रदूषण से राहत मिली है.

Advertisement
2023 के बाद मई में पहली बार इतनी साफ हुई दिल्ली की हवा (File Photo- ITG) 2023 के बाद मई में पहली बार इतनी साफ हुई दिल्ली की हवा (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST

दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है. तीन साल के बाद मई महीने में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 100 से नीचे दर्ज किया गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, कई इलाकों में AQI 'संतोषजनक' (Satisfactory) श्रेणी में दर्ज किया गया, जो पिछले 3 साल की तुलना में सुधरा है, साल 2023 के बाद से मई में दिल्ली की हवा इतनी साफ हुई है.

Advertisement

दरअसल, पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बारिश, तेज हवाओं और मौसम के अनुकूल बदलाव ने दिल्ली-NCR की हवा को साफ करने में अहम भूमिका निभाई है. मई के पहले हफ्ते में औसत AQI 80-95 के बीच रहा. यह स्थिति 2023 के बाद पहली बार देखने को मिली है, जब मई में लगातार AQI 100 से नीचे दर्ज किया गया. बता दें कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 0–50 अच्छा, 51–100 संतोषजनक, 101–200 मध्यम, 201–300 खराब, 301–400 बहुत खराब और 401–500 गंभीर माना जाता है. 

तापमान में भी गिरावट, गर्मी से राहत
मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा, उत्तर भारत में बारिश के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान काफी नीचे आया है.अगले दो-तीन दिन भी तापमान सामान्य से कम ही रहेगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सफदरजंग स्टेशन पर दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.1 डिग्री कम है. रात का न्यूनतम तापमान भी कम रहा. सफदरजंग में 18.8 डिग्री (सामान्य से 5.9 डिग्री कम) दर्ज किया गया. पालम में 17.9 डिग्री और रिज में 18 डिग्री तापमान रहा.

Advertisement

बारिश ने कितनी हुई बारिश
गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को इस ठंडक ने बड़ी राहत दी है. मई के महीने में लोग तेज गर्मी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है. हालांकि, दिन में बारिश ज्यादा नहीं हुई. दिल्ली में रविवार रात से सोमवार सुबह 8:30 बजे तक सफदरजंग और पालम में 5.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. जबकि अयानगर में 13 मिमी (सबसे ज्यादा) और लोधी रोड एवं रिज में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई. 

आज भी बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को भी दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है. ऐसे में अगले कुछ दिन और ठंडे रहने की उम्मीद है. दिल्ली में 5 मई को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है. दोपहर के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. दिन के समय 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कई जगहों पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश जबकि कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement