'ये सुसाइड नहीं, भ्रष्ट सिस्टम की देन...' NEET छात्र के परिवार से मिले राहुल गांधी, सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इसे भ्रष्ट सिस्टम का नतीजा बताया. उन्होंने कहा कि पेपर लीक से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और युवाओं का सिस्टम पर भरोसा कमजोर हुआ है.

Advertisement
राहुल गांधी ने नीट परीक्षा में धांधली और छात्र की मौत पर सरकार को को घेरा (File Photo) राहुल गांधी ने नीट परीक्षा में धांधली और छात्र की मौत पर सरकार को को घेरा (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर देश में गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में एक पीड़ित परिवार से मुलाकात की. यह परिवार राजस्थान के सीकर के रहने वाले छात्र प्रदीप मेघवाल का है, जिसने पेपर लीक से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी. राहुल गांधी ने इस दुखद घटना को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने साफ कहा कि 'प्रदीप की जान जाना कोई आम सुसाइड नहीं है, बल्कि यह देश के टूटे और भ्रष्ट सिस्टम की देन है'.

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राहुल गांधी ने यह मुलाकात NSUI के दफ्तर में की, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी. इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा कि पेपर लीक से प्रदीप इतना टूट चुका था कि उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. इस माता-पिता का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, जिन्होंने बिना किसी गलती के अपना जवान बेटा खो दिया. राहुल ने सीधे तौर पर इस पूरी घटना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे जवाब मांगा है.

अन्य छात्रों से भी मिले राहुल

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में देश के करोड़ों छात्रों की परेशानियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज हर छात्र पढ़ाई, प्रतियोगिता और अपने भविष्य के दबाव में जी रहा है. ऐसे में जब पेपर लीक जैसी घटनाएं होती हैं, तो सिर्फ एक परीक्षा ही नहीं टूटती, बल्कि एक बच्चे का सपना और पूरे परिवार की उम्मीदें भी बिखर जाती हैं. राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश की परीक्षाओं को जिन लोगों के हवाले किया गया है, वे आज भी सत्ता में बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ित परिवार को जवाब मिलना जरूरी है.

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदीप मेघवाल ने राजस्थान के सीकर में अपने कमरे के पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी. प्रदीप ने इस साल 3 मई को हुई नीट (NEET-UG 2026) की परीक्षा दी थी, जिसे पेपर लीक के आरोपों के बाद सरकार ने रद्द कर दिया था. परीक्षा रद्द होने के बाद से ही प्रदीप काफी तनाव में था और आखिरकार उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

पीड़ित परिवार के अलावा राहुल गांधी ने दिल्ली में कुछ अन्य नीट अभ्यर्थियों से भी मुलाकात की. इन छात्रों से बातचीत के बाद बताया कि युवाओं का इस सिस्टम से भरोसा पूरी तरह उठ चुका है. पेपर लीक, भ्रष्टाचार को लेकर छात्रों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है. उनका सब्र अब टूट चुका है.  उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि देश का युवा अब इस बेरुखी को बर्दाश्त नहीं करेग. यही युवा एक दिन इस पूरे सिस्टम को बदलकर रख देगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »