MCD ने करोलबाग में तोड़ा नवनिर्मित मोहल्ला क्लिनिक, CM केजरीवाल भड़के

आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से करोलबाग में बनाए गए एक नवनिर्मितमोहल्ला क्लिनिक पर उत्तरी नगर निगम की ओर से तोड़फोड़ किए जाने के बाद सरकार और नगर निगम के बीच तनातनी बढ़ गई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर कड़ी नाराजगी जताई है.

Advertisement
दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक को तोड़े जाने के बाद इसी तस्वाीर को CM केजरीवाल ने रिट्वीट किया दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक को तोड़े जाने के बाद इसी तस्वाीर को CM केजरीवाल ने रिट्वीट किया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

दिल्ली में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी की बहुचर्चित मोहल्ला क्लिनिक पर फिर से सियासत तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से करोलबाग में बनाए गए एक नवनिर्मित मोहल्ला क्लिनिक पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से तोड़फोड़ किए जाने के बाद सरकार और नगर निगम के बीच तनातनी बढ़ गई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर कड़ी नाराजगी जताई है.

Advertisement

दिल्ली में 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) की यह कार्रवाई सामने आई है. आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा करोलबाग में बनाए गए 'नव-निर्मित' मोहल्ला क्लिनिक में गुरुवार को कथित तौर पर बीजेपी के नेतृत्व वाले उत्तरी नगर निगम की ओर से की गई तोड़फोड़ को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. इस कार्रवाई पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'दिल्ली में जब लोग मतदान करने के लिए निकले तो उन्हें यह याद रखना चाहिए. दिल्ली सरकार ने यह मोहल्ला क्लिनिक बनाया था. बीजेपी की अगुवाई वाली एमसीडी ने आज इसे ध्वस्त कर दिया.'

हालांकि उत्तरी दिल्ली के मेयर आदेश गुप्ता ने दावा किया करोलबाग में हर दयाल सिंह रोड पर मोहल्ला क्लिनिक का निर्माण बिना किसी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के ही किया जा रहा था जिस वजह से यह कार्रवाई की गई. उन्होंने सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के ट्वीट को भी साझा किया. इसमें अधिकारी ने क्षतिग्रस्त क्लिनिक की तस्वीरें साझा की है. दिल्ली सरकार के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने प्रसाद नगर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement

पुलिस उपायुक्त (मध्य) मंदीप सिंह रंधावा ने पुष्टि की है कि उन्हें इस सिलसिले में एक शिकायत मिली है. हालांकि, कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री इस पूरे मामले में  निराधार आरोप लगा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »