'हम अंग्रेजों के जमाने से यहां रह रहे...', दिल्ली की इस झुग्गी बस्ती में बुलडोजर की आहट, 700 परिवारों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड और रेस कोर्स क्षेत्र के पास स्थित BR कैंप झुग्गी बस्ती में बेदखली की कार्रवाई शुरू हो गई है. दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सैकड़ों परिवारों को पुनर्वास के लिए सावदा घेवरा भेजा जा रहा है, जबकि कई लोग अपनी आजीविका प्रभावित होने की आशंका जता रहे हैं.

Advertisement
लुटियंस दिल्ली में झुग्गी बस्तियों से अपना सामान ले जाते लोग.(Photo:PTI) लुटियंस दिल्ली में झुग्गी बस्तियों से अपना सामान ले जाते लोग.(Photo:PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

देश की राजधानी नई दिल्ली के सबसे पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले जयपुर पोलो ग्राउंड और रेस कोर्स इलाके के आस-पास स्थित 'बीआर कैंप' झुग्गियों में रहने वाले सैकड़ों लोग इन दिनों अपने आशियाने को खोने के गहरे डर में जी रहे हैं. प्रशासनिक अधिकारियों ने इस झुग्गी बस्ती के ढांचों को चिह्नित करने के बाद उन्हें गिराने की बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल है.

Advertisement

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा कि वे हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए यह कार्रवाई कर रहे हैं. 700 से ज्यादा परिवारों वाली इस झुग्गी बस्ती के लोगों ने 11 मई के सिंगल जज के आदेश के खिलाफ अपील की थी.

उन्होंने बताया कि उन्हें लगभग 45 किमी दूर सावदा घेवरा में बसाने से उनकी आजीविका छिन जाएगी, क्योंकि उनमें से ज्यादातर लोग अभी प्रधानमंत्री आवास के पास, यानी अपने मौजूदा कैंप के पास ही मजदूरी या छोटे-मोटे काम करते हैं.

गुरुवार को हुई तोड़-फोड़ की कार्रवाई से बस्ती में रह रहे परिवारों में चिंता फैल गई. इनमें से कई परिवारों ने घर तोड़े जाने की आशंका में अपने घरों से दरवाजे, खिड़कियां, टीन की चादरें और अन्य सामान हटाना शुरू कर दिया है.

निवासी शान खान ने कहा, "हम यहां अंग्रेजों के जमाने से रह रहे हैं, और अब अधिकारी हमसे जगह खाली करने के लिए कह रहे हैं. हमारे परिवार पीढ़ियों से यहाँ रह रहे हैं. लोग यहीं पैदा हुए और यहीं मरे."

Advertisement

उन्होंने कहा, "कई परिवार पहले ही जा चुके हैं. यह देखने के लिए घरों के ताले तोड़े जा रहे हैं कि कहीं कोई अंदर तो नहीं है. घर खाली मिलने पर ढांचों को गिरा दिया जाता है."

खान ने दावा किया कि लगभग 300 परिवार पहले ही सावदा घेवरा जा चुके हैं, और केवल वे परिवार कैंप में रह रहे हैं जो कोर्ट में याचिका दायर करने में शामिल हैं.

निवासियों ने कहा कि बेदखली का यह अभियान उन्हें दूसरी जगह बसाने की प्रक्रिया का हिस्सा है; वे मार्च से ही कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »