फैक्ट चेक: झाड़ू की तीलियां उड़ाते लोगों का ये वीडियो दिल्ली चुनाव के बाद का नहीं है

सड़क पर झाड़ू की तीलियां उछालते लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. वीडियो में पगड़ी बांधे लोग सींक वाली झाड़ू पकड़ कर ढोल की आवाज पर नाच रहे हैं और उसकी तीलियां हवा में उछाल रहे हैं. आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद का नहीं, बल्कि दिसंबर 2024 का है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
सड़क पर झाड़ू की तीलियां उड़ाते लोगों का ये वीडियो दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद का है.
सच्चाई
ये वीडियो दिसंबर 2024 का है, जब पंजाब के गुरदासपुर नगर काउंसिल चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद लोगों ने जश्न मनाया था.

फैक्ट चेक ब्यूरो

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिकस्त मिलने के बाद आम आदमी पार्टी  ने 11 फरवरी 2025 को दिल्ली में आप नेताओं की बैठक बुलाई थी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के कई विधायकों के साथ इस बैठक में शामिल हुए थे. इसके बाद से बीजेपी और कांग्रेस कयास लगा रही है कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार जल्द ही गिरने वाली है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा ने तो ये तक कह दिया कि आप के 30 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं.

Advertisement

इस बीच सड़क पर झाड़ू की तीलियां उछालते लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. वीडियो में पगड़ी बांधे लोग सींक वाली झाड़ू पकड़ कर ढोल की आवाज पर नाच रहे हैं और उसकी तीलियां हवा में उछाल रहे हैं.

वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “लगता है लोग खुजलीवाल के तेरहवीं करके ही दम लेंगे, दिल्ली में जीत के बाद पंजाब में भी झाड़ू की तीली उड़ने लगी है.” वायरल पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद का नहीं, बल्कि दिसंबर 2024 का है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये 21 दिसंबर, 2024 के एक फेसबुक पोस्ट में मिला. इसके कैप्शन में बताया गया है कि  लोग वरुण शर्मा की जीत का जश्न मना रहे थे.

Advertisement

कीवर्ड सर्च की मदद से हमें इस बारे में छपी कुछ खबरें भी मिलीं. दिसंबर 2024 में पंजाब की पांच नगर निगमों और 44 नगर परिषदों में चुनाव हुए थे. इसमें नगर काउंसिल गुरदासपुर के वॉर्ड नंबर 16 से कांग्रेस नेता वरुण शर्मा ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह बेदी को 22 मतों से हरा दिया था.

हमें 21 दिसंबर 2024 के और भी कई वीडियो मिले, जिनमें लोग सड़कों पर उतरकर कांग्रेस की जीत का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं. हमें फेसबुक पर इस जश्न का एक लाइवस्ट्रीम वीडियो भी मिला, जिसमें करीब 24 मिनट के आसपास वायरल वीडियो वाला हिस्सा देखा जा सकता है. ये वीडियो एक अलग एंगल से शूट हुआ है.

यहां देखें वीडियो

बता दें कि दिल्ली चुनाव के बाद विनीत जोशी समेत बीजेपी के कई नेताओं ने वाकई पंजाब की सड़कों पर उतर कर हवा में झाड़ू की तीलियां उड़ाते हुए जश्न मनाया था. लेकिन, वायरल हो रहा वीडियो दिसंबर 2024 का है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement