क्या दिल्ली पुलिस ने मासूम बच्चों पर बरसाईं लाठियां? जानिए वायरल वीडियो का सच

नीट पेपर लीक प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा मासूम बच्चों की पिटाई के दावे के साथ वायरल वीडियो भ्रामक है. पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो यूपी के फर्रुखाबाद स्थित सीपी इंटरनेशनल स्कूल का है, जहां हॉस्टल वॉर्डन ने छात्रों के साथ मारपीट की थी.

Advertisement
वायरल वीडियो की हकीकत कुछ और निकली (Photo-ITG) वायरल वीडियो की हकीकत कुछ और निकली (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

नीट पेपर लीक को लेकर शुरू हुआ विरोध अब सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के 'संसद मार्च' के दौरान हुए बवाल के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ छोटे बच्चे घायल दिखाई दे रहे हैं. कुछ बच्चे लंगड़ाते हुए नजर आते हैं, जबकि कुछ के हाथों पर पट्टियां बंधी हुई हैं. दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने इन मासूम बच्चों पर भी बेरहमी से लाठीचार्ज किया.

Advertisement

इस वीडियो को एक्सपर साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा, "दिल्ली पुलिस @dtptraffic @DelhiPolice बच्चों ने क्या बिगाड़ा था? आंख पर पट्टी बांधकर मार रहे थे क्या या फिर अपने बॉस की भड़ास जनता पर निकाल रहे थे?" इस पोस्ट को देखकर कई लोगों ने इसे प्रदर्शन से जोड़कर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने सवाल किया कि बच्चे प्रदर्शन में गए ही क्यों थे, जबकि दूसरे ने अभिजीत दीपके और बच्चों के अभिभावकों पर कार्रवाई की मांग की.

हालांकि, आजतक फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावे की सच्चाई कुछ और ही निकली. जांच में पता चला कि इस वीडियो का दिल्ली पुलिस या संसद मार्च से कोई संबंध नहीं है. यह घटना उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद की है, जहां एक स्कूल के वॉर्डन ने छात्रों की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की थी.

Advertisement

कैसे हुई जांच?
वायरल वीडियो पर @parulpatel4618 नाम का इंस्टाग्राम हैंडल दिखाई देता है. इसी सुराग के आधार पर पड़ताल करने पर पता चला कि पारुल पटेल नाम की यूजर ने 22 जुलाई को यह वीडियो साझा किया था. वीडियो के कैप्शन में बताया गया था कि घायल बच्चे सीपी इंटरनेशनल स्कूल, फर्रुखाबाद के छात्र हैं और उनकी पिटाई स्कूल के वॉर्डन ने की थी. इसी इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस घटना से जुड़े कई अन्य वीडियो भी मौजूद हैं. एक वीडियो में घायल बच्चे खुद अपने साथ हुई मारपीट की पूरी आपबीती सुनाते दिखाई देते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 जुलाई की रात डिनर के बाद स्कूल की बिजली चली गई थी. अंधेरे में बच्चों ने शोर-शराबा और हूटिंग शुरू कर दी. आरोप है कि इससे नाराज होकर स्कूल के वॉर्डन ने कई छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें कई बच्चे घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाना पड़ा.घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी वॉर्डन को हिरासत में ले लिया. इस घटना की पुष्टि कई समाचार रिपोर्टों में भी की गई है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »