टीवी इंडस्ट्री से तंग 'अंगूरी भाभी', सब्जी बेचने को तैयार, आख‍िर हुआ क्या?

टेलीविजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर टीवी इंडस्ट्री छोड़ने की संभावना जताई है. उन्होंने अपने शो के मेकर्स से 30 लाख रुपये न मिलने की बात कही और डेली सोप्स की कहानी पर कड़ी आलोचना की.

Advertisement
शिल्पा शिंदे ने दिखाए तेवर (Photo: Screengrab) शिल्पा शिंदे ने दिखाए तेवर (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

टेलीविजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक बार फिर हेडलाइन्स में हैं. एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या उन्होंने टीवी इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया है. गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो शहजादा धामी के दावे पर प्रतिक्रिया देती दिखीं. शहजादा का कहना है कि उन्हें अपने शो के मेकर्स से अभी तक 30 लाख रुपये नहीं मिले हैं. 

Advertisement

एक्टिंग छोड़ेंगी शिल्पा
शहजादा धामी की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए शिल्पा ने टीवी इंडस्ट्री की आलोचना की. ये भी कहा कि वो टीवी शो प्रोड्यूसर्स के साथ काम नहीं करना चाहतीं. उन्होंने डेली सोप्स में दिखाए जा रहे कंटेंट से निराशा जताई और उसे 'बकवास' कहा. 

एक्ट्रेस ने कहा कि आज मेरे सह-कलाकारों के लिए इस मामले पर बोलने का मौका था, लेकिन उन्होंने नहीं बोला. मेरी अंतरात्मा जानती है कि मेरे साथ क्या हुआ और क्या नहीं हुआ. मैं इन लोगों के साथ अब काम नहीं करना चाहती और मुझे उनसे रोल भी नहीं चाहिए. जो काम वो करते हैं वो अपमानजनक है. आजकल उनमें मुश्किल से ही कोई क्रिएटिविटी बची है. वो केवल बेकार शो बनाते हैं. इसी तरह के कलाकारों से ये इंडस्ट्री भरी पड़ी है और आप ऐसे माहौल में काम करना चाहते हैं? मैं निश्चित रूप से नहीं चाहती. मैं ऐसे लोगों के आगे सिर झुकाकर या उनकी चापलूसी करके काम करने के बजाए, सड़क पर सब्ज़ियां बेच लूंगी. 

Advertisement

एक्ट्रेस के इस बयान ने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है. फैन्स ने कयास लगा रहे हैं कि शायद वो जल्द ही भाभी जी घर पर हैं शो छोड़ने वाली हैं. उनका ये बयान उस समय सामने आया है जब कुछ दिनों पहले उन्हें इंटरनेट पर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. ये पूरा विवाद तब शुरू जब शिल्पा ने स्वीकार किया कि 9 साल पहले उन्होंने ‘भाभी जी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया था. ये कबूलनामा उन्होंने भारती सिंह के पॉडकास्ट पर किया था. इसके बाद उन्हें जनता और सेलेब्स दोनों की खरीखोटी सुननी पड़ी.   

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »