रवि किशन ने क्यों बीच में छोड़ा 'The Alliance'? बेटी के निकले आंसू, बोले- बुलावा आ गया है

'द अलायंस' शो को भोजपुरी स्टार रवि किशन ने अलविदा कह दिया है. शो से निकलते हुए वो काफी इमोशनल हो गए. उनकी आंखों में आंसू दिखे. रवि किशन के जाने से उनकी बेटी रीवा काफी अकेली पड़ गई हैं.

Advertisement
क्यों रोए रवि किशन (Photo: Social Media) क्यों रोए रवि किशन (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST

हिंदी और भोजपुरी सिनेमा की आन-बान और शान रवि किशन ने हमेशा फैंस के दिलों पर राज किया है. फिल्मों में धमाल मचाने के बाद एक्टर ने हाल ही में रियलिटी शो 'द अलायंस' में धांसू एंट्री की. रवि अपनी लाडली बेटी रीवा किशन संग शो का हिस्सा बने. लेकिन अब उन्होंने अचानक बीच में ही शो छोड़ दिया है. शो को अलविदा कहते हुए वो रो पड़े.

Advertisement

रवि किशन के निकले आंसू 

एक्टर और सांसद रवि किशन को रियलिटी शो 'द अलायंस' में काफी पसंद किया गया. रवि किशन को नजदीक से जानना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा. शो में बेटी संग उनके खूबसूरत बॉन्ड ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. 

अब शो का एक क्लिप सामने आया है, जिसमें रवि किशन 'द अलायंस' शो को अलविदा कहते हुए दिखाई दे रहे हैं. शो छोड़ते हुए वो अपने इमोशन्स को कंट्रोल नहीं कर पाए और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. 

रवि किशन इमोशनल होते हुए बोले- मेरे आंसू कभी किसी ने देखे नहीं हैं. मैंने अपनी ड्यूटी निभाई. मैं इस शो में जिस लिए आया था, वो मैंने पूरा किया. अब मेरी ड्यूटी का कॉल आ गया है, क्योंकि लोगों ने मुझे वोट किया है. मैं वापस गोरखपुर जा रहा हूं. मैं वहीं रहता हूं. ये कहते हुए रवि किशन की आंखों से आंसू बहने लगे. 

Advertisement

बेटी हुई इमोशनल

रवि किशन ने भारी मन से शो को अलविदा कहा. उनके जाने से उनकी बेटी रीवा भी फूट-फूटकर रोने लगीं. वो बोलीं- वो मेरी शक्ति हैं. वो शक्ति मुझसे दूर जा रही है. बाकी कंटेस्टेंट्स भी रवि किशन के जाने से इमोशनल होते नजर आए. 

बता दें कि 'द अलायंस' में रवि किशन और रीवा किशन के बॉन्ड की सबसे ज्यादा चर्चा थी. उनकी वजह से शो का बज बना हुआ था. शो को हिंदी के साथ भोजपुरी ऑडियंस भी मिल रही थी. लेकिन अब रवि किशन के जाने से शो की रौनक फीकी पड़ती नजर आ रही है. अब ये देखना भी दिलचस्प होगा कि रवि के जाने के बाद उनकी बेटी रीवा किशन शो में किस तरह परफॉर्म करती हैं. 

बता दें कि 'द अलायंस' शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं. शो में फिल्म, टीवी और सोशल मीडिया की दुनिका के कई नामी सितारे शामिल हुए हैं. वैसे आपका फेवरेट कौन है?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »