Advertisement

टीवी

एक्ट्रेस को 'बोझ' कहते थे रिश्तेदार, आज हैं लग्जरी पेंटहाउस की मालकिन, बोलीं- पेरेंट्स को तोहफा

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:37 PM IST
  • 1/9

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.

All Photos: Instagram/@mohanshakti/ Youtube Screengrab

  • 2/9

मोहन सिस्टर्स का ये आलीशान अपार्टमेंट, मुंबई के कांदिवली में स्थित ठाकुर विलेज की 29वीं मंजिल पर है. हाल ही में उन्होंने इस पेंटहाउस का Curly Tales को टूर दिया. इस दौरान उन्होंने घर का बना खाना भी एन्जॉय किया, जिसमें राजस्थान की गट्टे की सब्जी, गुजरात का ढोकला और दही भल्ले शामिल थे.

  • 3/9

बातचीत के दौरान मोहन सिस्टर्स ने अपने बचपन को याद किया. उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदार उन सभी को 'भोज' कहते थे. उस सोच को चुनौती देने के लिए सभी बहनों ने अपने पेरेंट्स के लिए कुछ अलग करने का फैसला किया, ताकि उन्हें कभी बेटा न होने का अहसास न हो. करोड़ों की कीमत वाला ये लग्जरी अपार्टमेंट उनके पेरेंट्स को शक्ति, मुक्ति और नीति की तरफ से तोहफा है.

Advertisement
  • 4/9

घर के बारे में बात करते हुए तीनों बहनों ने कहा, 'ये घर हमारे पास लगभग दस साल से है.' घर की खूबसूरत और रंगीन सजावट के बारे में उन्होंने बताया, 'हम दिल्ली से हैं, और वहां सनराइज, सनसेट और टेरेस के लिए स्पेस होना बहुत आम है. हमारे माता-पिता मुंबई में वो दिल्ली वाला फील बहुत मिस करते थे.'

  • 5/9

मोहन सिस्टर्स ने दर्शकों को अपने पेंटहाउस का ग्रैंड लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया और टेरेस दिखाया, जो दिल्ली स्टाइल में रंग-बिरंगे डिजाइन एलिमेंट्स से सजा है. घर की सबसे खास बात इसकी हरियाली है. इसके लगभग हर कोने में पौधे भरे हुए हैं. उन्होंने ने दावा किया, 'हमारे पेरेंट्स की चार बेटियां हैं, इसलिए इस घर में 400 पौधे हैं. हर कोने में आपको एक पौधा मिल जाएगा.'

  • 6/9

इस प्रॉपर्टी को खरीदने के इस बारे में नीति मोहन ने बताया, 'हम अपने पड़ोसी के घर डिनर पर गए थे. जब हम उनके टेरेस पर बैठकर खाना खा रहे थे, तो हमें पता चला कि वहां 360 डिग्री व्यू है. हम तारे भी देख सकते थे.' शक्ति ने आगे बताया कि घर खरीदने का आइडिया ज्यादातर उनकी बड़ी बहन का था.

Advertisement
  • 7/9

उन्होंने कहा, 'दीदी को लगा कि हमें मां-पापा को बहुत पैंपर करना चाहिए. बड़े होने पर लोग अक्सर उन्हें चार बेटियों के लिए बुरा महसूस कराते थे, हमें बोझ कहते थे. इसलिए हम चाहते थे कि उन्हें एक बड़ा घर मिले, जहां उन्हें कभी लगे ही नहीं कि वो किसी छोटे अपार्टमेंट में रह रहे हैं. हालांकि हमारा काम ज्यादातर बांद्रा में है, लेकिन ऐसा तीन मंजिला अपार्टमेंट सिर्फ यहीं अवेलेबल था.'

  • 8/9

नीति और मुक्ति मोहन की शादी हो चुकी है. लेकिन शक्ति मोहन अभी भी सिंगल हैं. उन्होंने बताया कि कैसे बड़ी बहन मुक्ति की शादी के दौरान रिश्तेदारों से उन्हें शादी का प्रेशर मिला था. डांसर ने कहा, 'अकेले और इंडिपेंडेंट रहकर मुझे आजादी और सुख मिलता है. मेरे साथ जो भी लड़के थे, वो बहुत परेशान करने वाले थे.' उन्होंने हंसते हुए कहा, 'लेकिन मुक्ति की शादी में हर कोई मेरी ठुड्डी पकड़कर सहानुभूति से कहता था, 'तुम्हारी भी शादी हो जाएगी.'

  • 9/9

नीति मोहन और मुक्ति मोहन अपने पतियों के साथ अलग-अलग घरों में रहती हैं. शक्ति भी आखिरकार अपने पेरेंट्स के घर से बाहर निकलकर अपनी इंडिपेंडेंस और इंडिविजुअलिटी एक्सप्लोर करने चली गईं.

99acres के अनुसार, ठाकुर विलेज में प्रॉपर्टी की कीमतें लगभग 3 करोड़ से शुरू होती हैं, जबकि एक 5 BHK अपार्टमेंट की कीमत लगभग 14.8 करोड़ तक जा सकती है.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement