Advertisement

टीवी

पूल में पति संग रोमांटिक हुईं 'अनुपमा', बांहों में लेकर दिए पोज, बोलीं- तुम्हारे साथ बूढ़ी...

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST
  • 1/9

'टीवी की अनुपमा' उर्फ रूपाली गांगुली इस समय काफी हैप्पी फेज में हैं. एक्ट्रेस की शादी को 13 साल हो गए हैं. वेडिंग एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति संग मालदीव वेकेशन से कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. 

 

(Photo: Instagram @rupaliganguly)

  • 2/9

रूपाली ने वेडिंग एनिवर्सरी पर पति अश्विन के. वर्मा के लिए स्पेशल पोस्ट भी शेयर की है. एक्ट्रेस की रोमांटिक पोस्ट फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. 

 

(Photo: Instagram @rupaliganguly)

  • 3/9

रूपाली गांगुली वेकेशन फोटोज में पति संग पूल में चिल करती हुई नजर आईं. रूपाली ने पूल में पति संग रोमांटिक पोज भी दिए. उनका ये अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है. 

 

(Photo: Instagram @rupaliganguly)

Advertisement
  • 4/9

एक्ट्रेस पूल में शॉर्ट्स और लूज टी-शर्ट में दिखाई दे रही हैं. सनग्लासेस गलाकर उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया. उनकी स्माइल देखकर साफ जाहिर है कि वो पति संग बहुत खूबसूरत वक्त बिता रही हैं. 

 

(Photo: Instagram @rupaliganguly)

  • 5/9

रूपाली गांगुली बीच पर भी पति संग रोमांटिक होती नजर आईं. उन्होंने पति को बांहों में लेकर कई पोज दिए. दोनों के कोजी मोमेंट्स फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं. 
 

(Photo: Instagram @rupaliganguly)

  • 6/9

रूपाली और उनके पति बीच पर एक दूसरे संग काफी सुकून के पल बिताते हुए दिखाई दिए. उनकी केमिस्ट्री और खूबसूरत बॉन्ड देखते ही बनता है. 

(Photo: Instagram @rupaliganguly)

Advertisement
  • 7/9

रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने पति के लिए खास कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा- 13 साल पूरे होने की बधाई रुद्रांश के बापू. मैं आपके साथ बूढ़ी होना चाहती हूं. रूपाली ने कैप्शन में कई सारी हार्ट इमोजी बनाकर पति पर प्यार भी लुटाया है. 

 

(Photo: Instagram @rupaliganguly)

  • 8/9

रूपाली गांगुली की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में बिजनेसमैन अश्विन के. वर्मा संग शादी रचाई थी. शादी के सालों बाद भी उनका रिश्ता अटूट है. कपल का एक बेटा भी है.

(Photo: Instagram @rupaliganguly)

  • 9/9

रूपाली गांगुली टीवी इंडस्ट्री टॉप एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं. 'अनुपमा' शो से उनके करियर को ऊंची उड़ान मिली है. वो घर-घर में फेमस हो चुकी हैं. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. रूपाली गांगुली को टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में भी शुमार किया जाता है. 

 

(Photo: Instagram @rupaliganguly)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement