#10YearChallenge: सोनम कपूर की फोटो पर पति आनंद ने दिया ये रिएक्शन

10YearChallenge : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. फोटो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. तस्वीर को देखकर सोनम के पति आनंद भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए.

Advertisement
सोनम कपूर और आनंद आहूजा सोनम कपूर और आनंद आहूजा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

सोशल मीडिया में इन दिनों #10YearChallenge चल रहा है. कई बॉलीवुड सेलेब्स अपनी 10 साल पुरानी फोटो के साथ करंट फोटो शेयर कर रहे हैं. सोनम कपूर आहूजा ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ऐसी ही फोटो शेयर की. तस्वीर शेयर होते ही वायरल हो गई. एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, "दिल्ली 6 से एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा तक. क्या आपको लगता है मुझे मेरे डैड (अनिल कपूर) के जीन मिले हैं?"

Advertisement

पोस्ट पर उनके पति आनंद आहूजा भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा, "Show Off. Hahahaha." उनका ये रिएक्शन प्राइजलैस है. वैसे सोनम अक्सर पति आनंद के साथ फोटो शेयर करती हैं. दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बनती है. बताते चलें कि पिछले साल 8 मई 2018 को इस कपल ने शादी की थी.

शादी के जश्न में तमाम बॉलीवुड स‍ितारों ने श‍िरकत की. सोनम की शादी के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे थे. चूड़ा सेरेमनी से लेकर र‍िसेप्शन तक ग्रैंड शादी की खूब चर्चा हुई. सभी ने शादी में जमकर मस्ती की थी.

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम अगले महीने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आने वाली है. पर्दे पर पहली बार वो अपने पापा अनिल कपूर के साथ नजर आएंगीं. फिल्म में राजकुमार राव और जूही चावला भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होगी. मूवी का निर्देशन शैली चोपड़ा ने किया है. विधु विनोद चोपड़ा फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. 

Advertisement

सोमवार को का दूसरा गाना ''गुड़ नाल इश्क मीठा" रिलीज किया गया. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. इस गाने को अनिल और सोनम कपूर पर फिल्माया गया है. सॉन्ग में अनिल कपूर एनर्जी जबरदस्त है. गाने को नवराज हंस और हर्षदीप कौर ने गाया है. इस सॉन्ग के लिरिक्स गुरप्रीत सैनी के हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »