Advertisement

मनोरंजन

रजनीकांत की बेटी की दूसरी शादी, 2017 में हुआ था तलाक

aajtak.in
  • 05 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 7:51 AM IST
  • 1/7

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत फरवरी 2019 में शादी करने जा रही हैं. सौंदर्या ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडेल पर एक ट्रेडिशनल फोटो डाल इस बात की जानकारी साझा की है. वे एक्टर और बिजनेसमैन विशगन वंगामुड़ी संग शादी करने जा रही हैं. सौंदर्या रजनीकांत और लता रजनीकांत की छोटी बेटी हैं. बता रहे हैं कैसी रही है सौंदर्या की पर्सनल लाइफ और उनका फ्रोफेशनल करियर.

  • 2/7

सौंदर्या का जन्म 20 सितंबर, 1984 को चेन्नई में हुआ था. उन्होंने चेन्नई से ही अपने आरंभिक शिक्षा ली. सौंदर्या साल 2014 में तमिल फिल्म Kochadaiiyaan बना कर चर्चा में आई थीं. ये उनकी डेब्यू फिल्म थी. इस फिल्म की खास बात ये थी कि इस फिल्म के साथ उन्होंने अपने पिता रजनीकांत के साथ काम किया था. ये एक फीचर फिल्म थी.

  • 3/7

सौंदर्या की एक बड़ी बहन भी हैं. उनका नाम ऐश्वर्या आर धनुष है. ऐश्वर्या ने साउथ के फेमस एक्टर धनुष से शादी की है. दोनों ने साल 2004 में शादी की थी. ऐश्वर्या पेशे से एक प्लेबैक सिंगर और डायरेक्टर हैं.

Advertisement
  • 4/7

सौंदर्या के निजि जीवन की तरफ रुख करें तो विशगन वंगामुड़ी के साथ उनकी दूसरी शादी है. इससे पहले वे बिजनेसमैन अश्वनि राजकुमार संग शादी कर चुकी हैं. दोनों ने साल 2010 में शादी की थी. साल 2017 में सौंदर्या ने अश्विन संग तलाक के लिए अर्जी दी थी जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया था. सुनने में आया था कि दोनों की विचारधाराओं में फर्क की वजह से कपल ने तलाक का निर्णय लिया था. इस शादी से उन्हें वेद नाम का बेटा भी है.

  • 5/7

सौंदर्या के होने वाले पति एक्टर और बिजनेसमैन विशगन वंगामुड़ी हैं. विशनन तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने साल 2018 में तमिल थ्रिलर फिल्म Vanjagar Ulagam से अपना फिल्मी डेब्यू किया.

  • 6/7

11 फरवरी को सौंदर्या, विशगन वंगामुड़ी संग शादी करेंगी. प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 10 फरवरी से शुरू हो जाएगा. 12 फरवरी को ग्रैंड रिसेप्शन की भी प्लानिंग है जो रजनीकांत के घर में आयोजित किया जाएगा.

Advertisement
  • 7/7

सौंदर्या की मां लता रजनीकांत शादी की तैयारियों का खासा ध्यान रख रही हैं. उन्होंने टाइट पुलिस सेक्योरिटी की भी मांग की है ताकि शादी की वजह से आम नागरिकों को ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा था.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement