Advertisement

मनोरंजन

रवीना टंडन ने पति को स्पेशल अंदाज में की एनिवर्सरी विश, Photos

aajtak.in
  • 22 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST
  • 1/6

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन शुक्रवार को अपनी शादी की 15वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने स्पेशल तरीके से अपने पति अनिल थडानी को एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने कुछ अनसीन फोटोज भी शेयर की.

  • 2/6

रविना ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है वो उनकी शादी की है. तस्वीरों में दोनों बहुत ही सुंदर लग रहे हैं. कपल की बॉन्डिंग देखते ही बनती है.

  • 3/6

शादी की इन तस्वीरों में रवीना ने लाल रंग का आउटफिट पहना हुआ है. इस अटायर में वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. वहीं अनिल क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए.

Advertisement
  • 4/6

एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर करते हुए इमोशनल कैप्शन लिखा. एक्ट्रेस ने लिखा- 15 साल के प्यार, हंसी, ईमानदारी पर मुझे भरोसा है.  आपके लिए मेरा प्यार गुजरते दिनों के साथ बढ़ता ही जा रहा है.

  • 5/6

वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार रवीना फिल्म मातृ में नजर आई थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. हाल में वे बहुत सी स्क्र‍िप्ट पढ़ रही हैं. उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है. जल्द ही वो एक वेब सीरीज में भी नजर आएंगी.

  • 6/6

बता दें कि रवीना ने कई हिट फिल्में दी हैं. उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता है.  दिलवाले, खिलाडियों के खिलाड़ी, जिद्दी, दुल्हे राजा, अखियों से गोली मारे, अंदाज अपना-अपना जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

फोटो- इंस्टाग्राम

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement