Film Wrap: 7 बच्चों का पिता बनेगा मशहूर यूट्यूबर, अक्षय ने याद किए रवीना टंडन संग पुराने दिन

गुरुवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी कुछ हुआ. यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका जुड़वां बच्चों की प्लानिंग कर रही है, जिसमें उनकी सौतन पायल ने मंजूरी दे दी है. वहीं अक्षय कुमार ने रवीना टंडन संग 20 साल बाद वापस काम करने पर बात की है.

Advertisement
यूट्यूबर अरमान मलिक, रवीना-अक्षय (Photo: Social Media) यूट्यूबर अरमान मलिक, रवीना-अक्षय (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST

आज का दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी शानदार बीता. अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज हुआ, जहां एक्टर ने रवीना टंडन संग 20 सालों के बाद वापस काम करने पर बात की. अक्षय ने इस दौरान रवीना की जमकर तारीफ की और इतने सालों में एक्ट्रेस के अंदर आए बदलाव को भी नोटिस किया. वहीं, यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ने जुड़वां बच्चों की प्लानिंग का खुलासा किया. नए व्लॉग में उन्होंने इसके बारे में बात की, जिसपर उनकी सौतन पायल ने भी हामी भरी. 

Advertisement

45 की उम्र में बनी मां, दादा-दादी ने किया जुड़वा बच्चों का किया ग्रैंड वेलकम, पूरी हुई 10 साल की मन्नत, छलके आंसू

भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी 10 साल के लंबे इंतजार के बाद जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बच्चों की घर में ग्रैंड एंट्री हुई. दादा-दादी, बुआ और पूरे परिवार ने भावुक होकर नन्हे मेहमानों का स्वागत किया.

सलमान खान फार्म हाउस विवाद: पड़ोसी ने लगाए गंभीर आरोप, छवि खराब करने की कोशिश, हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

सलमान खान और उनके पनवेल फार्महाउस के पड़ोसी केतन कक्कड़ के बीच चल रहे विवाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया किसी को भी किसी व्यक्ति या सेलिब्रिटी को बदनाम करने का अधिकार नहीं देता.

Advertisement

'रवीना अब हीरोइन की मां बन गई हैं', बोले अक्षय कुमार, याद किए पुराने दिन

वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर लॉन्च में अक्षय कुमार ने रवीना टंडन की जमकर तारीफ की. उन्होंने रवीना की प्रोफेशनलिज्म से जुड़ा पुराना किस्सा सुनाया और मजाक में कहा कि पहले वो हीरोइन थीं, अब हीरोइन की मां हैं.

7 बच्चों का पापा बनेगा यूट्यूबर! जुड़वा बच्चों की मां बनेगी दूसरी पत्नी, सौतन ने दी मंजूरी

पायल और कृतिका ने नया व्लॉग शेयर किया है. कृतिका कहती हैं कि बहुत सारे लोग मुझसे कहते हैं कि दूसरा बच्चा कर लो. अभी सही उम्र है. इस उम्र में आईवीएफ भी सही रहेगा. 

38 की एक्ट्रेस के जुड़वा बच्चे, महीनों छिपाई प्रेग्नेंसी, 12 घंटे किया शूट-नाक से बहा खून, छलका दर्द

टीवी स्टार रुबीना दिलैक जुड़वा बेटियों की मां हैं. एक्ट्रेस ने अपने मदरहुड फेज पर बात की है. उन्होंने बताया कि जिंदगी कितनी बदल गई है. एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी ट्विन प्रेग्नेंसी को छिपाया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »