राम चरण की पेद्दी को तेलंगाना सरकार का बड़ा तोहफा, रिलीज से पहले महंगे हुए टिकट, एक्स्ट्रा शोज की परमिशन

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेद्दी 4 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन रिलीज से ठीक पहले तेलंगाना सरकार ने मेकर्स को बड़ा बूस्ट दे दिया है. सरकार ने फिल्म को एक्स्ट्रा शोज चलाने और टिकटों के दाम बढ़ाने की स्पेशल परमिशन दे दी है.

Advertisement
पेद्दी को रिलीज से पहले मिला बड़ा बूस्ट (Photo: Instagram/@alwaysramcharan) पेद्दी को रिलीज से पहले मिला बड़ा बूस्ट (Photo: Instagram/@alwaysramcharan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

RRR स्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी को रिलीज होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं. मगर रिलीज से ठीक पहले तेलंगाना सरकार से इस फिल्म को ऐसा बूस्ट मिला है, जो इसे बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड शुरुआत दिला सकता है. तेलंगाना सरकार ने पेद्दी को स्पेशल शोज की इजाजत दे दी है. इसके साथ ही फिल्म को टिकट प्राइस बढ़ाने की भी परमिशन मिल गई है.

Advertisement

बता दें, तेलंगाना में टिकटों के प्राइस और शोज की गिनती पर सरकारी बंदिशें हैं. इसलिए मेकर्स को टिकट के दाम बढ़ाने या थिएटर्स को फिल्म के एक्स्ट्रा शोज चलाने के लिए सरकार की परमिशन लेनी पड़ती है.

तेलंगाना सरकार के आदेश से पेद्दी को क्या फायदा?

तेलंगाना सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए थिएटर्स को पेद्दी के लिए टिकटों के दाम बढ़ाने की इजाजत दे दी है. हालांकि ये इजाजत कुछ ही दिनों के लिए है, मगर इन शुरुआती दिनों में ही फिल्में सबसे ज्यादा कमाई करती हैं. नए आदेश के अनुसार, सिंगल स्क्रीन थिएटर्स को टिकट पर 100 रुपये और मल्टीप्लेक्स थिएटर्स को 150 रुपये बढ़ाने की परमिशन दी गई है.

पेद्दी की ऑफिशियल रिलीज डेट 4 जून है, मगर बुधवार शाम से ही इसके स्पेशल प्रीमियर शुरू हो जाएंगे. तेलंगाना सरकार के आदेश में प्रीमियर शोज के लिए 600 रुपये तक का टिकट बेचने की इजाजत थिएटर्स को दी गई है. ये बढ़े हुए टिकट प्राइस पेद्दी की रिलीज के पहले 10 दिनों तक लागू रहेंगे.

Advertisement

सरकार से टिकट प्राइस बढ़ाने की ये इजाजत मेकर्स की रिक्वेस्ट के बाद आई है. मेकर्स ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकारों से स्पेशल शोज और टिकट प्राइस बढ़ाने की परमिशन मांगी थी. आंध्र प्रदेश ने पहले ही पेद्दी को टिकट प्राइस बढ़ाने की इजाजत दे दी थी और अब तेलंगाना से भी हरी झंडी मिल गई है. सरकार के इस आदेश से पेद्दी को बड़ा फायदा पहुंचने की उम्मीद है क्योंकि ये एक खालिस तेलुगु फिल्म है. दोनों तेलुगु राज्यों में एक्स्ट्रा शोज और टिकटों के बढ़े हुए दाम फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ाने में बड़ा गेम चेंजर साबित होने वाले हैं.

कैसी है पेद्दी की एडवांस बुकिंग?

पेद्दी के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. शुरुआत में बुकिंग की रफ्तार बहुत स्लो थी, मगर रिलीज पास आने के साथ ही इसकी स्पीड रॉकेट की तरह बेहतर हो रही है. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि ये खबर लिखे जाने तक पेद्दी के ऑलमोस्ट 3 लाख टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं. इस दमदार एडवांस बुकिंग से पेद्दी ने करीब 7 करोड़ रुपये का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म की रिलीज में अभी भी कुछ घंटे बाकी हैं और प्रीमियर शोज से पहले तक एडवांस बुकिंग के और बेहतर होने की उम्मीद है. अब देखना ये है कि जब गुरुवार को 'लॉर्ड' राम चरण थिएटर्स में पहुंचेंगे, तो फिल्मचियों की भीड़ बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाका करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »