Film Wrap: टीवी एक्ट्रेस ने बनाया करोड़ों का फार्महाउस, क्रिकेटर तिलक वर्मा को डेट कर रहीं श्रीलीला?

टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी के करोड़ों के फार्महाउस की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वहीं क्रिकेटर तिलक वर्मा और एक्ट्रेस श्रीलीला के डेटिंग रूमर्स भी चर्चा में हैं. जानिए आज की बड़ी एंटरटेनमेंट खबरें हमारे फिल्म रैप में.

Advertisement
पढ़ें रविवार की बड़ी खबरें (Photo: Screengrab) पढ़ें रविवार की बड़ी खबरें (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:10 PM IST

आज की फिल्मी दुनिया में कई बड़ी खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा. एक तरफ टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देबीना बनर्जी अपने करोड़ों के शानदार फार्महाउस को लेकर चर्चा में रहीं, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उन्होंने अपनी बेटियों से इसका उद्घाटन करवाया. वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा और तेलुगु एक्ट्रेस श्रीलीला के डेटिंग रूमर्स ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. वायरल वीडियो और सोशल मीडिया चर्चाओं के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर खूब बातें हो रही हैं, हालांकि करीबी सूत्र इन खबरों को बेबुनियाद बता रहे हैं. बाकी की कुछ बड़ी खबरें पढ़ें हमारे रविवार के फिल्म रैप में.

Advertisement

तलाकशुदा-एक बेटी की मां ने 8 साल छोटे हीरो से की शादी, रिश्ते के खिलाफ थे सास-ससुर

एक्ट्रेस तनाज ईरानी की पहली शादी थिएटर आर्टिस्ट फरीद करीम से हुई थी. फरीद मुस्लिम थे और तनाज से 18 साल बड़े थे. लेकिन 8 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था. इस रिश्ते से उनकी एक बेटी है, जो तनाज के साथ रहती है. 

मुंबई से दूर एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का फार्महाउस, बेटियों से कराई पूजा, करेगी खेती-बाड़ी

देबिना बनर्जी टेलीविजन एक्ट्रेस होने के अलावा जानी-मानी यूट्यूबर भी हैं. वो यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैन्स से छोटी से छोटी अपडेट शेयर करती रहती हैं. 

क्रिकेटर तिलक वर्मा के प्यार में मशहूर एक्ट्रेस? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खोली थी पोल! 

क्या सच में फेमस एक्ट्रेस श्रीलीला क्रिकेटर के प्यार में हैं? ये सवाल हर किसी की जुबान पर है. श्रीलीला इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनका नाम मुंबई इंडियंस के 23 साल के यंग क्रिकेटर तिलक वर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है. हाल ही में एक वायरल वीडियो ने इन अफवाहों को और हवा दे दी, जिसमें सूर्यकुमार यादव मजाकिया अंदाज में तिलक वर्मा को प्यार में बताते नजर आए.

Advertisement

K Rajan Suicide: 85 की उम्र में तमिल प्रोड्यूसर के. राजन ने की आत्महत्या, नदी में कूदकर दी जान! 

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर के राजन ने रविवार को रिपोर्ट्स के मुताबिक सुसाइड कर लिया. इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. के राजन ने चेन्नई के अडयार ब्रिज से कूदकर जान दी. हालांकि, मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है. उनके परिवार में उनका बेटा प्रभुकांत हैं.

'तुम मेंटल पेशेंट हो', मंगेतर ने एक्ट्रेस को दिया था ट्रॉमा, दिल-दिमाग पर पड़ा दर्दनाक असर, पहुंची अस्पताल

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आईं आरजे महवश की 19 साल की उम्र में सगाई टूट चुकी है. क्योंकि मंगेतर ने उन्हें धोखा दिया था. महवश ने अपने बीते कल को याद किया और बताया कि वो दौर कितना दर्दनाक था. मंगेतर के धोखे की वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement