3000 करोड़ पार हुई धुरंधर, आदित्य धर को नहीं पड़ता फर्क, पत्नी यामी बोलीं- हम बदलने वाले नहीं

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनी, मगर डायरेक्टर को उसकी सक्सेस से कोई खास असर नहीं हुआ है. उनकी पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम बताती हैं कि आदित्य ने खुद को कैसे जमीन से जोड़े रखा है.

Advertisement
यामी गौतम के साथ धुरंधर के डायरेक्‍टर आदित्‍य धर (Credit: Instagram/@yamigautam) यामी गौतम के साथ धुरंधर के डायरेक्‍टर आदित्‍य धर (Credit: Instagram/@yamigautam)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

आदित्य धर इस समय बॉलीवुड के सबसे फिल्ममेकर में से एक बन चुके हैं. उनकी फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया है. फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड करीब 3000 करोड़ पार पहुंच चुकी है और ये अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही. धुरंधर जल्द जापान में भी रिलीज होगी, जिसके लिए इंडियन फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

धुरंधर, आदित्य धर की दूसरी फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई. उनकी पहली फिल्म उरी भी ब्लॉकबस्टर थी. आदित्य को पूरी इंडस्ट्री की तरफ से शाबाशी मिल रही है. लेकिन वो अपनी सक्सेस का असर खुदपर पड़ने नहीं दे रहे हैं. उनकी पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने बताया है कि धुरंधर की सफलता ने आदित्य धर को नहीं बदला है. 

पति आदित्य धर पर बोलीं यामी

ग्राजिया को दिए हालिया इंटरव्यू में यामी गौतम ने कहा- कुछ भी हमें इंसान के तौर पर नहीं बदल सकता. ये बात भी आदित्य से ही आई है. वो बहुत सिंपल और बेहद नम्र इंसान हैं. मैंने उन्हें अलग-अलग वक्त पर देखा है. कभी अच्छे दिन, कभी मुश्किल दिन, कभी कमजोर और भावुक लम्हे भी आए. लेकिन उन मुश्किल समय में भी हमने कभी अपना गुस्सा या झुंझलाहट एक-दूसरे पर नहीं निकाली.

Advertisement

'दोनों हम भगवान का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करते हैं. हमारे लिए स्पिरिचुअलिटी बहुत जरूरी है. हम भगवान पर पूरा विश्वास रखते हैं. अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें ही होती हैं. जो चीज आपके लिए लिखी हुई होती है, वो भले ही देर से आएगी, लेकिन कभी मना नहीं होती.'

यामी ने कहा कैसे धुरंधर ने इंडस्ट्री को बदला

यामी ने आगे धुरंधर का उदाहरण देते हुए, इंडस्ट्री में आए बदलाव पर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि धुरंधर ने सबको मजबूत स्क्रिप्ट बनाने पर मजबूर कर दिया है. यामी का कहना है- धुरंधर ने सारी परिभाषा बदल दी है. फिल्म का हर एक किरदार दिमाग पर छप गया है, क्योंकि उन्हें बहुत अच्छे तरीके से लिखा गया था. मुझे समझ आया है कि ये सब फिल्म इंडस्ट्री की पुरानी संस्कृति से आता था कि ये हीरोइन है, ये हीरो है, ये लीड एक्टर है. लेकिन अब इसे पूरी तरह तोड़ा जा सकता है. अब लोग सिर्फ शानदार किरदार और अच्छी कहानी के पीछे भागते हैं.

'इसलिए मैं हमेशा 2019 में वापस लौटती हूं, उरी और बाला जैसी फिल्मों की बात करती हूं. क्योंकि जब आप किसी पल को सेलिब्रेट करते हो, तो वो सिर्फ उस एक पल के बारे में नहीं होता. वो उस पूरी जरनी के बारे में है जो आपको उस पल तक ले आई. इसीलिए मैंने कहा था कि फिल्म हमेशा डायरेक्टर का जरिया रही है. फिल्म में सबसे जरूरी चीजें होती हैं अच्छी स्क्रिप्ट, बेसिक चीजें जो एक फिल्म को फिल्म बनाती हैं.'

Advertisement

यामी ने अंत में कहा कि धुरंधर ने फिल्म बनाने के लिए बेसिक चीजों को वापस ट्रेंड बनाया है. जहां पहले इंडस्ट्री थिएटर भरने में स्ट्रगल कर रही थी, अब इन चीजों की वजह से वो वापस आ रही है. एक्ट्रेस का मानना है कि अब इंडस्ट्री तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement