'विक्की कौशल की एक्स' कहलाई एक्ट्रेस, सालों बाद भी नहीं मिटा टैग, भड़की- मैं एक बेटी हूं

विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड कहलाने पर हरलीन सेठी ने खुलकर नाराजगी जताई है. एक्ट्रेस ने कहा कि वो किसी टैग से नहीं, बल्कि अपनी खुद की पहचान से जानी जाना चाहती हैं.

Advertisement
विक्की कौशल को डेट कर चुकी हैं हरलीन सेठी (Photo: ITG) विक्की कौशल को डेट कर चुकी हैं हरलीन सेठी (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

कटरीना कैफ से शादी से पहले बॉलीवुड के हार्ट-थ्रॉब विक्की कौशल हरलीन सेठी संग रिलेशनशिप में थे. बताया जाता है कि इस एक्स-कपल का ब्रेकअप उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त हो गया था. लेकिन ब्रेकअप के सालों बाद भी इस रिलेशनशिप की यादों ने हरलीन का पीछा नहीं छोड़ा. उन्हें विक्की कौशल की एक्स के नाम से बुलाया गया. इस टैग पर हरलीन ने रिएक्ट किया है.

Advertisement

हरलीन हुईं नाराज

हरलीन ने लोगों के दिए इस टैग पर कड़ी आपत्ति जताई है, उन्होंने कहा कि मैं किसी भी और नाम से पहचान नहीं बनाना चाहती. फिल्मीज्ञान से बातचीत में उन्होंने इस पर अपनी राय रखी.  

हरलीन ने कहा- मेरा जो इंस्टाग्राम है उस पर भी सिर्फ दो शब्द लिखें हैं- आई एम. आगे कुछ नहीं है. मुझे हर उस चीज से प्रॉब्लम है जो मुझे आइडेंटिफाई करने की कोशिश करे. मुझे मेरी पहचान से हटकर कोई और नाम देने की कोशिश न करे. मैं खुद को सिर्फ एक्टर भी नहीं बोलूंगी. मैं सब कुछ हूं. मैं बेटी हूं, बहन, दोस्त, एक्टर, एक कॉन्फिडेंट महिला हूं, डरने वाली महिला हूं- मैं एक पर क्यों रहूं. 

हरलीन बता चुकी हैं कि- मेरे दोस्तों और परिवार वालों को बहुत फर्क पड़ा. सभी की अपनी एक अलग पहचान है. मेरा नाम किसी स्टार के साथ जुड़ा, मैंने कोई फिल्म नहीं की, इसका मतलब ये नहीं कि इन चीजों से मैं छोटी होती हूं. मैं आज भी खुद को प्यार करती हूं. मैं हरलीन सेठी के नाम से जानी जाना चाहती हूं. मैं किसी की एक्स नहीं, न हूं और न ही आगे भविष्य में होना चाहती हूं. मैं हरलीन सेठी हूं. वही रहूंगी.

Advertisement

जब लिखी थी इमोशनल पोस्ट

विक्की संग ब्रेकअप के बाद हरलीन ने एक इमोशनल कविता भी लिखी थी. उन्होंने लिखा था- एक छोटी मछली, बड़े तालाब में. मैंने परफॉर्मेंसेस और घबराहट को देखा है. हर दिन जी पाई हूं. अपने तरीके से रास्ता बनाया है. मुझे जिनके साथ लिंकअप किया गया, उन्होंने मुझे नहीं बनाया है. ब्रेकअप से मैं टूटी नहीं. जीत मेरे अंदर भरती नहीं. हार मुझे मारती नहीं. मैं खुद को पूरा मानती हूं. मेरा खुद का एक स्वैग है, मैं खुद की अलग पहचान हूं.

हरलीन ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल, कोहरा, जैसी सीरीज के लिए जानी जाती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement