सोनू निगम को हुई गंभीर बीमारी-भारी हुई आवाज, लेकिन नहीं कैंसिल किया लाइव शो, बोले- दर्दनाक है

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में पिन्च्ड नर्व्स की समस्या का खुलासा किया है. वो पिछले एक हफ्ते से मेडिकल टेस्ट करवा रहे हैं और फिजियोथेरेपी के दौरान तेज दर्द सह रहे हैं.

Advertisement
सोनू निगम ने बयां किया दर्द (Photo: ITG) सोनू निगम ने बयां किया दर्द (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:17 AM IST

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने एक हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया है. सिंगर ने खुलासा किया कि वो एक दर्दनाक स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं. दर्द में होने के बावजूद वो अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट नहीं भूले. आइए जानते हैं कि सोनू निगम को क्या हुआ है और अब उनकी हेल्थ कैसी है.

दर्द में सोनू निगम 
सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और मुंबई में होने वाले लाइव परफॉर्मेंस से पहले अपनी सेहत के बारे में बात की. सोनू ने बताया कि उन्हें पिन्च्ड नर्व्स (दबी हुई नस) की परेशानी है. वो पिछले एक हफ्ते से इस समस्या को समझने के लिए कई मेडिकल टेस्ट करवा रहे हैं.

Advertisement

अपनी हालत के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, मेरी नसें पिंच हो गई हैं. मैं एक हफ्ते से MRI और CT करवा रहा हूं. बहुत सारी दवाइयां ले रहा हूं. सिंगर ने इलाज के दौरान होने वाले तेज दर्द के बारे में भी बताया. सोनू के मुताबिक, उनके फिजियोथेरेपी सेशन काफी दर्दनाक रहे और वो अभी दर्द से निपटने के लिए पेन किलर्स ले रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी बहुत दर्दनाक थी. मैं अभी दर्द की दवाइयां ले रहा हूं, उसकी वजह से गला भी थोड़ा भारी है. दर्द में होने के बावजूद सोनू ने साफ कर दिया कि उनका अपकमिंग कॉन्सर्ट को रद्द करने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने बताया कि वो काफी समय के बाद स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं और किसी भी हाल में परफॉर्म करेंगे. उन्होंने ये भी बताया कि जो दवा मांसपेशियों को रिलैक्स करने के लिए दी गई है, उसने उनके गले पर भी असर किया है. एक सिंगर के लिए लाइव शो से पहले आवाज में भारीपन आना चिंता की बात होती है.

Advertisement

सोनू निगम ने फैन्स को भरोसा दिलाया कि कुछ भी हो जाए वो परफॉर्म करके रहेंगे. सोनू निगम का वीडियो देखने के बाद फैन्स जल्द से जल्द उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. फैन्स उन्हें परफॉर्म करने की हिम्मत दे रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »