1 हफ्ते में शादी, सोहेल खान के सामने EX सीमा सजदेह के पिता ने रखी थी ये शर्त! सालों बाद खोला रिश्ते का सच

सोहेल खान और सीमा सजदेह का भले ही तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों आज भी काफी क्लोज हैं. अब अलायंस शो में सोहेल ने सीमा संग अपनी लव स्टोरी पर बात की. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी शादी एक हफ्ते में हो गई थी.

Advertisement
सोहेल खान ने सीमा सजदेह संग रिश्ते पर की बात (Photo: Social Media) सोहेल खान ने सीमा सजदेह संग रिश्ते पर की बात (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

सोहेल खान और सीमा सजदेह एक समय पर इंडस्ट्री के पावर कपल थे. दोनों ने साल 1998 में लव मैरिज की थी. शादी के बाद उनके घर दो बेटों का जन्म हुआ. मगर फिर वक्त के साथ दोनों के रिश्ते में दूरियां आने लगीं और साल 2022 में सोहेल-सीमा तलाक लेकर अलग हो गए.

मगर तलाक के बाद भी दोनों के रिश्ते में कोई कड़वाहट नहीं आई. सीमा-सोहेल आज भी एक दूसरे संग काफी क्लोज और फ्रेंडली बॉन्ड शेयर करते हैं. इन दिनों सीमा और सोहेल रियलिटी शो अलायंस में दिखाई दे रहे हैं. दोनों का खूबसूरत बॉन्ड फैंस का दिल जीत रहा है. 

Advertisement

सोहेल-सीमा की कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?

अलायंस शो में सोहेल अक्सर एक्स वाइफ सीमा के बारे में बात करते हुए दिखाई देते हैं. अब शो से एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें सोहेल एक्स वाइफ सीमा संग अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए नजर आए. 

कुशाल टंडन, सोहेले से पूछते दिखे- आप और सीमा पहली बार कैसे मिले थे? इसपर सोहेल बोले- दिल्ली में एक शादी में मिले थे. शायद उनके घरवालों को भनक लग गई थी और वो उनसे काफी नाराज हुए थे. उनके माता-पिता की वजह से हम खुद को किसी तरह की नेगेटिविटी में नहीं डालना चाहते थे. इसलिए इसके बाद चार महीने तक हमारी कोई बात नहीं हुई. 

सोहेल ने बताया कि उनकी लव स्टोरी ने तब एक नया मोड़ लिया जब मुंबई के एक रेस्टोरेंट में दोनों की दोबारा मुलाकात हुई. सोहेल बोले- एक खूबसूरत रात, मैं अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था, तभी वो अंदर आईं. यही वो पल था जब हम फिर से मिले. तब सीमा ने खुलासा किया था कि उनकी किसी और से एंगेजमेंट हो चुकी है. सोहेल ने भी कबूला था कि वो जानकर उनसे दूरी बनाकर रख रहे थे.

Advertisement

सोहेल ने बताया कि सीमा की सगाई का पता लगने पर उन्होंने उन्हें सलाह दी थी कि वो उनसे न मिलें. सोहेल ने वो पल याद करते हुए कहा- मैंने उससे कहा था- अब तुम्हारी सगाई किसी और से हो चुकी है, तो लोग बातें बना सकते हैं, इसलिए बेहतर यही होगा कि तुम मुझसे न मिलो. सोहेल के मुताबिक, इसके बाद सीमा ने कबूल किया था कि वो अपनी सगाई से खुश नहीं थीं. 

एक हफ्ते में हुई थी शादी

सोहेल ने कहा कि इसके कुछ ही समय बाद, सीमा अपने फैमिली फ्रेंड्स चंकी पांडे और चिक्की पांडे के घर चली गई थीं, जबकि उनका परिवार उन्हें ढूंढ रहा था. सोहेल ने ही उनके परिवार को बताया था कि सीमा कहां हैं, जिसके बाद दोनों परिवारों की अच्छी मुलाकात हुई. सोहेल ने कहा- मैंने सीमा से कहा था- जाओ और अपने पापा से मिलो. मगर सीमा उन्हें गले लगाकर रोने लगी थीं. 

सोहेल ने आगे खुलासा किया कि सीमा के पिता ने उन्हें यह कहकर चौंका दिया था कि वो दोनों हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करें. इसके अलावा सीमा के पिता ने सोहेल को जिंदगी का अहम कदम उठाने से पहले अपने परिवार का आशीर्वाद लेने की भी सलाह दी थी. 

Advertisement

सोहेल ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनके पिता सलीम खान इस पर कैसे रिएक्ट करेंगे. लेकिन फिर दोनों परिवारों की सहमति से ही उनकी शादी हुई थी. कुशाल टंडन ने यह भी पूछा कि उन्हें शादी करने में कितना समय लगा था? इसपर सोहेल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- एक हफ्ता. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »