'4000 कैदियों ने लिखी कहानी' संजय दत्त को जेल में आया 'खलनायक' बनाने का आइडिया

संजय दत्त ने 24 अप्रैल को अपनी नई फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का फर्स्ट लुक लॉन्च किया, जो 1993 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'खलनायक' का सीक्वल है. टीजर लॉन्च इवेंट पर संजय दत्त ने बताया कि उन्हें 'खलनायक रिटर्न्स' का आइडिया कब और कैसे आया.

Advertisement
खलनायक रिटर्न्स का ऐलान (Photo: Screengrab) खलनायक रिटर्न्स का ऐलान (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

24 अप्रैल को संजय दत्त ने फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज दिया. संजू बाबा ने शुक्रवार को अपनी नई फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का ऐलान कर दिया. ये 1993 की ब्लॉकबस्टर 'खलनायक' का नया वर्जन है, जिसमें संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे. 33 साल बाद 'खलनायक' के सीक्वल का ऐलान होते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं. 

Advertisement

मुंबई में पोस्टर लॉन्च इवेंट के दौरान संजय दत्त ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'खलनायक' की ये जर्नी सुभाष घई के बिना मुमकिन ना होती. उन्होंने खुलासा किया कि सीक्वल का आइडिया जेल में 1993 मुंबई ब्लास्ट केस के दौरान आया. वहां उन्होंने साथी कैदियों से पूछा कि क्या वो सीक्वल देखना चाहेंगे और करीब 4,000 कैदियों ने हां कहा.

कैदियों के कहने पर बनाई फिल्म
संजय दत्त ने कहा कि 'खलनायक' की ये जर्नी लंबी रही और सुभाष जी के बिना ये हो ना पाती. वो लेजेंड हैं, एंटरटेनमेंट के बादशाह. वो इस 'खलनायक' का हिस्सा होंगे. उन्होंने आगे बताया, जेल मुझे खलनायक की कहानी का आइिडया आया. मैं बार-बार वहां खलनायक की कहानी बताता था. मैंने सबसे पूछा कौन देखना चाहेगा? 4,000 कैदी बोले, सब देखेंगे. मैंने सबको एक पेज की नई 'खलनायक' स्टोरी लिखने को कहा और 4,000 पेज पढ़ने में मुझे टाइम लगा. 

Advertisement

एक्टर कहते हैं कि जब पैरोल पर आया, तो सुभाष सर से वो कहानियां पढ़ाईं. मैंने कुछ कहानी उन्हें पढ़कर सुनाई. वो कहानी सुनकर एक्साइटेड हो गए. उन्होंने कहा, इसे बनाना चाहिए. सुभाष घई ने बताया कि ये संजू और मान्यता की दिली ख्वाहिश थी. उन्होंने भरोसा जताया कि ये ओरिजिनल से बेहतर बनेगी और वो हर तरह से मदद को तैयार हैं. 

'खलनायक रिटर्न्स' के ऐलान के बाद फैन्स इसके रिलीज के एक्साइटेड हो चुके हैं. पोस्ट शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा, कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं. वो दोबारा शुरू होती हैं. खलनायक रिटर्न्स. कास्ट और रिलीज डेट की डिटेल्स अभी सीक्रेट हैं, लेकिन ये ऐलान ही पुरानी यादें ताजा कर गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement