राघव चड्ढा जहां लिखते थे स्पीच, परिणीति चोपड़ा ने उसे बनाया बेटे का कमरा, अंदर से इतना है आलीशान

परिणीति चोपड़ा ने अपने लिटिल प्रिंस नीर की नर्सरी फैंस को दिखाई है. एक्ट्रेस ने बेटे के कमरे को काफी आलीशान बनाया है. हर एक चीज को खास तरह से डिजाइन किया गया है. बेटे के कमरे का राघव चड्ढा से भी खास कनेक्शन है.

Advertisement
परिणीति चोपड़ा ने दिखाई बेटे की नर्सरी ( Photo: Screengrab) परिणीति चोपड़ा ने दिखाई बेटे की नर्सरी ( Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस समय काफी हैप्पी स्पेस में हैं. वो अपनी मदरहुड जर्नी एन्जॉय कर रही हैं. परिणीति ने अब लाडले बेटे नीर की नर्सरी की इनसाइड झलक फैंस को दिखाई है, जो इतनी आलीशान है कि आप नजरें नहीं हटा पाएंगे. 

परिणीति ने कैसे तैयार किया बेटे का कमरा?

परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर करके बेटे नीर की नर्सरी दिखाई. परिणीति ने बताया कि अब वो बेटे के रूम में अपनी जिंदगी का 99.9% टाइम स्पेंड करती हैं. एक्ट्रेस बोलीं- पिछले 3 महीने से मैं सिर्फ सोने के लिए कहीं दूसरी जगह जाती हूं और नींद भी पूरी नहीं हो पाती. नई मॉम की प्रॉब्लम. लोग सोचते हैं कि मैं बहुत लाउड, फनी और कैजुअल इंसान हूं, लेकिन 50% मैं काफी शांत इंसान भी हूं. इसलिए नर्सरी के लिए हम ऐसा रूम चाहते थे, जो सेंचुरी जैसा हो. 

Advertisement

परिणीति के बेटे की नर्सरी में खूबसूरत बेज कलर का पालना है. धारीदार वॉलपेपर और सफेद पैनल वाली दीवारे हैं. रूम में विंटेज कार्पेट बिछाया गया है. टांसपेरेंट पर्दे, लाइट कलर के ही सोफ्ट टॉय रखे हैं. थीम से मैचिंग कर्वी अलमारी और लैंप है.

रूम में परिणीति के बेटे नीर के नाम के कस्टमाइज्ड कुशन्स भी हैं. रूम में सभी कलर्स काफी लाइट और सटल रखे गए हैं. विंटेज कार के आर्टवर्क से रूम की दीवारों को सजाया गया है. रूम काफी सिंपल और क्लासी रखा है, जो काफी शांत और पीसफुल वाइब्स देता है. परिणीति ने कहा कि उन्हें बेटे के रूम में एस्थेटिक और जैंटलमैन वाइब्स चाहिए थीं. 

 

क्या बोले राघव चड्ढा?

राघव चड्ढा ने बताया कि उन्होंने अपनी स्टडी को बेटे की नर्सरी में कन्वर्ट किया है. पहले ऑफिस से आकर जहां वो अपनी स्पीच लिखते थे, नोट्स बनाते या काम करते थे, उसे अब उन्होंने बेटे को सौंप दिया है. राघव और परिणीति ने कहा कि उनके बेटे का कमरा उनके घर का दिल है, जो उन दोनों के काफी करीब है. दोनों ही बेटे के कमरे में सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं. 

Advertisement

 

बेटे की इतनी खूबसूरत नर्सरी बनाने का क्रेडिट राघव ने पत्नी को दिया. उन्होंने कहा कि परिणीति ने ही रूम को डिजाइन किया है और पूरा कॉन्सेप्ट भी उन्हीं का था. 

परिणीति ने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे की नर्सरी का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हमारे दिल का टुकड़ा. पोस्ट पर राघव चड्ढा ने कमेंट किया- हमारी दुनिया के अंदर हमारी छोटी सी दुनिया. 

परिणीति चोपड़ा ने साल 2023 में राघव चड्ढा संग शादी रचाई थी. शादी के बाद कपल ने अक्टूबर 2025 में बेटे का वेलकम किया था. उन्होंने अपने लाडले का नाम नीर रखा है. परिणीति और राघव अपने बेटे से बेपनाह प्यार करते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »