एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की पर्सनल लाइफ इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चर्चा का विषय बन गई है. पिछले दिनों उनकी तमिल स्टार धनुष संग शादी की अफवाहें उड़ी थीं. मृणाल और धनुष की शादी वैलेंटाइन वीक में बताई गई, जिसपर एक्ट्रेस ने सफाई भी दी. उन्होंने अपनी शादी को लेकर फैली खबरों को खारिज किया.
मृणाल ने सुनाया इनसिक्योर एक्स-बॉयफ्रेंड का किस्सा
मृणाल इन दिनों एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी संग अपनी आने वाली फिल्म 'दो दीवाने सहर में' को प्रमोट करने में जुटी हैं. इस दौरान उन्होंने रौनक रजानी के यूट्यूब चैनल पर एक किस्सा सुनाया, जब उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने इनसिक्योरिटी की हद पार कर दी थीं. मृणाल ने बताया कि जब वो ऋतिक रोशन के साथ 'सुपर 30' फिल्म कर रही थीं, तब उनका एक्स इतना इनसिक्योर हो गया कि उसने अपना वजन घटाना शुरू किया.
एक्ट्रेस ने कहा, 'तो ये लड़का, जो यूरोपियन देश से था, उसे लगा कि मैं बहुत सारे हैंडसम लड़कों के साथ घूम रही हूं, जैसे ऋतिक रोशन जितने अच्छे लगने वाले. इसलिए उसने जिम शुरू कर दिया, बहुत मेहनत की, 15-17 किलो वजन कम किया और अच्छी मसल्स बना लीं. बाद में पता चला कि एक टाइम पर उसने जिम छोड़ दिया, खाना शुरू कर दिया और फिर से 20 किलो मोटा हो गया.'
'मैं हैरान हो गई कि ये क्या हो रहा है? तब उसने खुद बताया कि मैं बस थक गया हूं इन सबके साथ मुकाबला करके. लेकिन मैंने तो कभी उससे वजन कम करने को नहीं कहा था, लेकिन उसकी अपनी इनसिक्योरिटी थी कि मैं इतने अच्छे दिखने वाले लड़कों के साथ रहती हूं.'
ऋतिक संग जोड़ी ने चमकाई थी मृणाल की किस्मत
मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सुपर 30' साल 2019 में आई थी, जो उनका बॉलीवुड डेब्यू भी था. फिल्म में वो ऋतिक के किरदार आनंद कुमार की गर्लफ्रेंड बनी थीं, जो उससे शादी भी करना चाहती थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिसमें ऋतिक के काम की जमकर तारीफ हुई.
'सुपर 30' के बाद मृणाल का करियर भी ऊपर उठा. उन्हें लगातार अच्छे और बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने लगे, ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ में भी. 'सीता रामम', 'कल्कि' जैसे प्रोजेक्ट्स से मृणाल को और पहचान मिली. अब वो फिल्म 'दो दीवाने सहर में' लेकर आ रही हैं, जो 20 फरवरी के दिन रिलीज होनी है.
aajtak.in