ऋतिक रोशन ने बेटे रेहान को दी जन्मदिन की खास बधाई, लाइफ को लेकर दी बड़ी सीख

ऋतिक रोशन ने अपने बेटे ऋहान रोशन का 20वां जन्मदिन एक बेहद इमोशनल संदेश के साथ मनाया, जो महज शुभकामनाओं से कहीं बढ़कर था. इसके अलावा सुजैन खान ने भी खास पोस्ट किया.

Advertisement
ऋतिक रोशन के बेटे का जन्मदिन (Photo: Instagram/hrithikroshan) ऋतिक रोशन के बेटे का जन्मदिन (Photo: Instagram/hrithikroshan)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:55 PM IST

बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान के लिए यह शनिवार बेहद खास रहा. उनके बड़े बेटे रेहान रोशन अब 20 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर ऋतिक और सुजैन ने न केवल अपने बेटे पर प्यार लुटाया, बल्कि फैंस को अपनी पारिवारिक जिंदगी के उन सुनहरे पलों की भी झलक दिखाई, जो अब तक पर्दे के पीछे थे.

Advertisement

ऋतिक ने जहां एक पिता के तौर पर रेहान को जिंदगी के गंभीर और गहरे सबक सिखाए, वहीं सुजैन ने एक मां की ममता और गर्व को शब्दों में पिरोया. दोनों के पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस इस 'परफेक्ट फैमिली बॉन्डिंग' की जमकर तारीफ कर रहे हैं.


ऋतिक ने किया पोस्ट
ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर रेहान के लिए एक बेहद इमोशनल और प्रेरणादायक नोट लिखा. उन्होंने समझाया कि बड़ा होने का मतलब सिर्फ उम्र बढ़ना नहीं, बल्कि खुद को इतना मजबूत और समझदार बनाना है कि आपके अंदर का बच्चा हमेशा सुरक्षित महसूस करे. ऋतिक ने लिखा, 'मेरे प्यारे रे (रेहान), जैसे-जैसे तुम बड़े हो रहे हो, मैं तुम्हें याद दिलाना चाहता हूं कि परिपक्वता का असली मकसद एक ऐसी जिंदगी बनाना है जो इतनी स्थिर और जिम्मेदार हो कि तुम्हारे अंदर का बच्चा बिना किसी डर के हंस सके और आजादी से उड़ान भर सके.' 

Advertisement

ऋतिक ने एक बहुत ही सुंदर रूपक (metaphor) का इस्तेमाल करते हुए रेहान से कहा कि जिंदगी की नाव को चलाने की जिम्मेदारी भले ही एक एडल्ट के तौर पर तुम्हारी हो, लेकिन उसका 'कप्तान' हमेशा तुम्हारे अंदर का वह मासूम बच्चा ही होना चाहिए. उन्होंने फेमस पंक्ति 'ओ कैप्टन, माय कैप्टन' का जिक्र करते हुए कहा कि मंजिल क्या होगी, यह अंदर की खुशी ही तय करती है.'

सिर्फ ये लाइफ लेसन नहीं, ऋतिक ने अपने बेटों के साथ की गई मस्ती के वीडियो भी शेयर किए. एक 360-डिग्री वीडियो में पूरी चौकड़ी स्विमिंग का लुत्फ उठाती दिखी, तो एक अन्य क्लिप में वे 'बॉयज नाइट आउट' का मजा लेते नजर आए. फैंस के लिए सबसे यादगार पल वह था जब ऋतिक और उनके बेटों ने फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' (ZNMD) के सिग्नेचर डांस स्टेप्स को दोहराया. इन वीडियो ने यह साफ कर दिया कि ऋतिक अपने बच्चों के साथ सिर्फ एक पिता नहीं, बल्कि एक दोस्त की तरह रहते हैं.

वहीं दूसरी ओर सुजैन खान ने भी अपने 'पहले बेटे' के लिए दिल छू लेने वाला वीडियो मोंटाज शेयर किया. सुजैन ने लिखा कि रेहान उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है. उन्होंने बेहद गर्व के साथ कहा, 'तुम जिस तरह के इंसान बनकर उभरे हो, उसे देखकर मेरा सिर फख्र से ऊंचा हो जाता है. तुम्हारी और रिदान की मां होना दुनिया की सबसे बड़ी खुशी है.' सुज़ैन ने रेहान को 'सनशाइन' (सूरज की किरण) बताते हुए उनके 20वें साल में कदम रखने का शानदार स्वागत किया.v

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement